दो दिवसीय मोबाइल रिपेयरिंग इंडस्ट्री सम्मेलन 21 से, मुख्य अतिथि होंगे विस अध्यक्ष

रायपुर। मोबाइल रिपेयरिंग इंडस्ट्री को समर्पित दो दिवसीय सम्मेलन एवं कार्यशाला का आयोजन 21 एवं 22 जून को बेबीलोन कैपिटल में किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण आयोजन के दूसरे दिन 22 जून को विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह शामिल होंगे। मोबियालाइव द्वारा रवि भवन व्यापारी संघ के विशेष सहयोग से आयोजित यह सम्मेलन पूर्व में दिल्ली, हैदराबाद एवं कोच्चि जैसे महानगरों में सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है, और अब पहली बार मध्य भारत के सबसे प्रगतिशील राज्य छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित हो रहा है।
22 जून को आयोजित विशेष सत्र में मोबाइल रिपेयरिंग क्षेत्र के व्यवसायियों एवं तकनीकी दक्षता रखने वाले विशेषज्ञों के बीच लाइव रिपेयरिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें वैश्विक ब्रांड्स के नवीनतम मॉडल्स पर ढ्ढष्ट, ष्टक्क प्रोसेसर बदलने एवं मरम्मत करने जैसी बारीक तकनीकों का प्रदर्शन होगा। इस सम्मेलन में छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, आंध्रप्रदेश सहित अन्य राज्यों से 4,000 से 6,000 तकनीकी युवाओं की भागीदारी संभावित है। साथ ही, यह भी उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में लगभग 20,000 से अधिक युवा इस क्षेत्र से जुड़कर सफल स्वरोजगार कर रहे हैं, और यह आयोजन उनके लिए नई तकनीकी दिशाओं के द्वार खोलने वाला सिद्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *