यूपी में 9 सीटों के लिए मतदान जारी, मौसम विभाग ने की घने कोहरे की भविष्‍यवाणी

यूपी उपचुनाव में नौ सीटों के लिए मतदान लगातार जारी है। इस बीच भाजपा और सपा के बीच आरोप-प्रत्‍यारोप का सिलसिला भी चल रहा है। मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच कराया जा रहा है। सुबह सात बजे से वोट डालने जा रहे हैं। सिसामऊ (कानपुर नगर), करहल (मैनपुरी), कटेहरी (अम्बेडकर नगर), कुंदरकी (मुरादाबाद), फूलपुर (प्रयागराज), मीरापुर (मुजफ्फरनगर), गाजियाबाद, खैर (अलीगढ़) और मझवां (मिर्जापुर) सीट के लिए मतदान हो रहा है।

उधर, उत्‍तर प्रदेश में अब कोहरे भरे दिन शुरू हो गए हैं। हालांकि दो दिन कोहरा होने के बाद आज कई इलाकों में सुबह साफ नजर आई। जबकि इसके बाद हल्का और मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहेगा। सुबह और देर रात इसका अधिक प्रकोप रहेगा। पारे में भी गिरावट आएगी। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में सुबह घना कोहरा छाया रह सकता है। इसके गहरे और देर तक छाए रहने की आशंका है। यानि ऐसे में एक्सप्रेस- वे और हाइवे पर गाड़ियां चलाना खतरे भरा रहेगा। तेज रफ्तार गाड़ियां चलाने से हादसे होने का खतरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *