प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

रायपुर । छत्तीसगढ़ में मानसून पर ब्रेक लग गया है। पांच दिनों तक लगातार हुई बारिश के बाद पिछले तीन दिनों से प्रदेश के कई जिलों में बारिश नहीं हुई है। बारिश नहीं होने और तेज धुप के चलते लोगों को फिर से गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी रायपुर समेत आस-पास के इलाकों में सोमवार की रात हल्की बारिश हुई है। वहीं प्रदेश के कई जिले ऐसे भी हैं जहां रुक-रूककर बारिश हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, अगले दो दिनों तक बिलासपुर और सरगुजा संभाग के जिलों में जमकर बारिश होगी। इतना ही नहीं रायपुर, दुर्ग और बस्तर के इलाकों में हल्की बारिश होगी। मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग-भिलाई, राजनांदगांव, कबीरधाम, बालोद, बेमेतरा, बलौदाबजार, कांकेर समेत अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग की तरफ से आगे बताया कि, राजधानी रायपुर समेत आस-पास के इलाकों में मंगलवार सुबह से ही बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में बारिश भी हो सकती है। साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ आंधी-तूफ़ान और बिजली गिरने की संभावना भी जताई है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि, बिना किसी आवश्यक काम से घर के बाहर न निकले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *