पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल को अकाल तख्त ने धार्मिक सजा सुनाई। दो महीने पहले अकाल तख्त ने उन्हें तनखैया (धार्मिक मामलों में अपराधी) घोषित किया था। अकाल तख्त के जत्थेदार रघबीर सिंह ने सजा सुनाते हुए बादल को गोल्डन टेंपल में जूठे बर्तन धोने और बॉथरूम की सफाई का आदेश दिया है। साथ ही उन्हें पंच गुरुओं के घर के बाहर सेवादारी का काम भी सौंपा गया है।