केसरी चैप्टर 2 की ओटीटी रिलीज डेट और प्लेटफॉर्म का खुलासा: घर बैठे देखें अक्षय कुमार की फिल्म

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, अनन्या पांडे और आर माधवन की फिल्म ‘केसरी-2’ सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। करण सिंह त्यागी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को IMDb पर 8.2 की धमाकेदार रेटिंग मिली थी। सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म को इसी साल 18 अप्रैल को रिलीज किया गया था जिसके बाद सिनेमाघरों में इसे खूब प्यार मिला और क्रिटिक्स ने भी इसे सराहा, लेकिन जिन फैंस ने इसे थिएटर्स में मिस कर दिया, उनके लिए मौका है कि अब यह फिल्म घर बैठे एन्जॉय कर सकते हैं।
कब और कहां रिलीज होगी ‘केसरी चैप्टर 2’

अक्षय कुमार ने अनन्या पांडे और जियो हॉटस्टार के साथ एक कोलैब पोस्ट करके अपने फॉलोअर्स को बताया है कि उनकी फिल्म 13 जून (शुक्रवार) को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म में अक्षय कुमार ने जस्टिस चेत्तूर शंकरन नायर का किरदार निभाया है और अनन्या पांडे दिलरीत गिल के किरदार में नजर आई हैं। पोस्ट के कैप्शन में अक्षय कुमार और जियो हॉटस्टार ने लिखा- वो कहानी जो आपको पता है, वो सच जो आपको नहीं पता। देखिए कि जालियावाला बाग के बाद क्या हुआ था।
‘हाउसफुल-5’ की सक्सेस के दौरान हुआ ऐलान

अगर आपके पास ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन है तो आप यह फिल्म इस शुक्रवार से घर बैठे अपने स्मार्टफोन या स्मार्ट टीवी पर एन्जॉय कर सकते हैं। अक्षय कुमार की इस फिल्म के सीक्वल की ओटीटी रिलीज का अनाउंसमेंट उनकी फिल्म ‘हाउसफुल-5’ की सिनेमाघरों में जबरदस्त सक्सेस के दौरान हुआ है। फिल्म केसरी का पहला पार्ट फैंस को काफी पसंद आया था। वह फिल्म भी सच्ची घटना पर आधारित थी और उसकी कहानी ने भी फैंस को झकझोर कर रख दिया था। अब पार्ट-2 भी फैंस को इंप्रेस करने में कामयाब रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *