अहमदाबाद में चारों तरफ पानी-पानी

देश के बड़े हिस्से में भारी बारिश का दौर जारी है। कई राज्य बाढ़ जैसे हालात से जूझ रहे हैं। ताजा खबर गुजरात और महाराष्ट्र से है। बीते 48 घंटों में भारी बारिश के बाद गुजरात में जलप्रलय की स्थिति है।

विभिन्न हादसों में 3 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 हजार लोगों को बाढ़ से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। आज भी 13 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट घोषित किया गया है। भारी बारिश से गुजरात में हाईवे भी जाम हो गए हैं। अंकलेश्वर – भरूच मार्ग पर 20 किमी जाम लगा है। वहीं, सूरत वडोदरा हाईवे पर कई वाहन फंसे हैं।

    मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, गुजरात में 17,827 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। प्रभावित जिलों में एनडीआरएफ की 13 टीमें और एसडीआरएफ की 22 टीमें तैनात की गई हैं, जो राहत और बचाव कार्य कर रही हैं।

    बनासकांठा, साबरकांठा, अहमदाबाद, अरावली, खेड़ा, अहमदाबाद, आनंद, पंचमहल, दाहोद, महिसागर, वडोदरा, छोटा उदयपुर, डांग, तापी, सूरत, नर्मदा, भरूच, नवसारी, वलसाड और दमन और दादरा और नगर हवेली, अमरेली, भावनगर, मोरबी, सुरेंद्रनगर, राजकोट, जामनगर, जूनागढ़, द्वारका, बोटाद और कच्छ।

    मौसम विभाग ने कहा कि अधिकांश जिलों के लिए 30 और 31 अगस्त को ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश जारी है। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुंबई के साथ ही पालघर, रायगढ़, पुणे, रत्नागिरी, सतारा और नंदुरबार जिलों के लिए अलर्ट जारी किया। मुंबई को अगले 24 घंटों के लिए येलो अलर्ट जोन में रखा गया है, वहीं पुणे और ठाणे में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

    भारी बारिश के कारण महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फीट की मूर्ति ढह गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले साल 4 दिसंबर को नौसेना दिवस के अवसर पर इस मूर्ति का अनावरण किया था।

    मूर्ति ढहने के बाद राजनीति भी शुरू हो गई है। विपक्षी दलों ने राज्य सरकार पर सवाल उठाए हैं और कहा कि मूर्ति की उचित देखभाल नहीं की गई। मुख्यमंत्री ने मूर्ति ढहने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि मामले की जांच की जाएगी।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *