हमने ये ठाना है ‘संविधान, आरक्षण, सौहार्द’ बचाना है,

यूपी विधानसभा उपचुनाव में जाने से पहले समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव ने अब नया नारा दिया है। उन्होंने गुरुवार को ‘एक्स’ पर लिखा, हमने ये ठाना है ‘संविधान, आरक्षण, सौहार्द’ बचाना है। ‘बापू-बाबासाहेब-लोहिया’ के सपनों का देश बनाना है। अखिलेश ने अब नारे में बापू को भी जोड़ दिया है। इसके साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ अपनी फोटो भी शेयर की है।

असल में अखिलेश ने पिछले 24 घंटे के अंदर दो पोस्ट कर संदेश दिया है कि सपा कांग्रेस का गठबंधन न केवल मजबूत रहेगा और आगे भी कायम रहेगा और 2027 के विधानसभा चुनाव में साथ साथ उतरने का भी इसमें संदेश छिपा है। मुददे भी साफ हैं। संविधान, आरक्षण के अलावा अब सौहार्द पर भी फोकस किया जाएगा। इससे पहले बुधवार रात अखिलेश ने एक्स पर जो पोस्ट लिखा था उसमें कांग्रेस से कांग्रेस को ताकत मिलने की बात भी स्वीकारी है।

इसमें सपा प्रमुख ने लिखा कि कांग्रेस और सपा एक बड़ी जीत के लिए एकजुट होकर कंधे से कंधा मिला कर साथ खड़ी है। इंडिया गठबंधन में जीत का एक नया अध्याय लिखने जा रहा है। कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के साथ आने से सपा की शक्ति कई गुना बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *