वेट लॉस जर्नी को बनाना है आसान, तो आज से डाइट में शामिल करें काले अंगूर का जूस, मिलेंगे फायदे

गर्मियों का मौसम चल रहा है इस मौसम में हर किसी को अपनी डाइट का ख्याल रखना जरूरी होता है। इन दिनों मोटापा जैसी बीमारी से हर कोई ग्रसित है इसमें वजन को कंट्रोल नहीं कर पाने की वजह से कई बार मजाक का विषय बन जाते है। वजन को कम करने के लिए वैसे तो कई तरीके और भारी भरकम एक्सरसाइज का सहारा लोग लेते है लेकिन आज हम आपको काले अंगूर के जूस के फायदे के बारे में बता रहे है। काले अंगूर के जूस का सेवन करने से वेट लॉस जर्नी आसान हो जाती है यह सेहत को बेहतर बनाता है।

कैसे तैयार करें अंगूर का जूस

अगर आप वजन को कंट्रोल में रखना चाहते है तो अंगूर के जूस का सेवन कर सकते है। घर में अंगूर का जूस बनाने की विधि बेहद आसान है। एक कप काले अंगूर, एक बड़ी स्पून नींबू का रस और एक बड़ी स्पून शहद की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले काले अंगूर को अच्छी तरह से धो लीजिए और फिर अंगूर के डंठल अलग कर लीजिए। अंगूर को मिक्सर में डालकर पीसकर एक स्मूद पेस्ट बना लीजिए। इस स्मूदी को एक बर्तन में निकाल लीजिए। अब काले अंगूर का जूस बनाने के लिए आपको इस स्मूदी में नींबू का रस और शहद मिला लेना है।

अंगूर का जूस दिलाता है ये फायदे

आपको बताते चलें कि, अगर आप नियमित तौर पर अंगूर के जूस का सेवन करते है तो आपको कई तरह के फायदे मिलते है। यहां पर जूस में शामिल काले अंगूर, नींबू का रस और शहद शरीर के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने का काम करते है। अगर आप नियमित अंगूर का जूस पीते है तो, आपको कई प्रकार की सेहत से आराम मिलेगा।काले अंगूर का जूस आपकी थकान और कमजोरी की समस्या को दूर कर आपकी बॉडी के एनर्जी लेवल्स को बूस्ट करने में मददगार साबित हो सकता है। हरे अंगूर की बजाया काले अंगूर को ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *