टॉवल में इंडिया गेट पर नाचने वाली लड़की को क्या हो गया, अस्पताल में भर्ती!

दिल्ली में इंडिया गेट पर सफेद टॉवल लपेटकर नाचने वाली वायरल मॉडल अस्पताल में भर्ती हो गई है। शहीदों के नाम बने इस स्मारक पर अश्लील डांस की वजह से सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आई मॉडल सन्नति मित्रा ने अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर जारी की। साथ ही एक वीडियो में अपनी हालत के लिए उस डांस को ही जिम्मेदार बताया है। यह अभी साफ नहीं है कि आखिर सन्नति को किस तरह की दिक्कत है और उसे क्यों अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।

हाल ही में सन्नति का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था जिसमें वह एक सफेद टॉवल लेपेटे हुए इंडिया गेट पर नाचती दिख रही थी। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने काफी नाराजगी जाहिर की और दिल्ली पुलिसे से सन्नति के खिलाफ ऐक्शन की मांग की। सन्नति ने बाद में दो वीडियो जारी करते हुए सफाई दी कि उसने एक एक्सपैरिमेंट के तहत ऐसा किया था। वह देखना चाहती थी कि क्या सच में भारत भी महिलाओं के लिए विदेशों की तरह सुरक्षित है। उसने एक वीडियो के जरिए यह भी बताने की कोशिश की कि वह न्यूड नहीं थी, बल्कि कपड़े के ऊपर से तौलिया लपेटा था।

इस बीच बुधवार को उसने अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर अपलोड किया। इसके साथ लिखा, ‘कृपया मेरे लिए प्रार्थना करिए। मैं जो दिखाना चाहती हूं वह देखकर लोग सोचते हैं कि मेरी जिंदगी परफेक्ट है, लेकिन वह वास्तविक सच नहीं जानते हैं।’ इसके बाद गुरुवार को सन्नति ने अस्पताल के बेड से एक वीडियो जारी किया। वीडियो में उसने कहा,’मैंने कभी नहीं सोचा था कि एक डांस की वजह से मुझे इतना सबकुछ सहना पड़ेगा।’ सन्नति ने वीडियो में इंडिया गेट पर डांस और उस पर छपी खबरों का स्क्रीनशॉट भी शामिल किया है। हालांकि, सन्नति ने यह साफ नहीं किया कि आखिर किस तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्या हुई है।

सन्नति का कहना है कि वह 2016 में मिस कोलकाता रह चुकी है। सन्नति को इंस्टाग्राम पर 1.8 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। सन्नति इससे पहले भी चर्चा में आई थी। दुर्गा पूजा के दौरान तीन दोस्तों के साथ एक दुर्गा पंडाल में फोटो अपलोड करने के बाद लोगों ने काफी ट्रोल किया था। सन्नति और उसके दोस्तों के कपड़ों को अश्लील बताया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *