लोकसभा की दो (वायनाड और नांदेड़) सीटों समेत 15 राज्यों की 46 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की भी मतगणना हो रही है। ताजा रुझानों में केरल की वायनाड संसदीय सीट से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आगे चल रही हैं, जबकि महाराष्ट्र की नांदेड़ सीट से भी कांग्रेस के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। कांग्रेस सांसद वसंतराव चव्हाण के निधन से ये सीट खाली हुई थी। कांग्रेस ने वसंतराव चव्हाण के बेटे रवींद्र चव्हाण को उम्मीदवार बनाया है, जबकि बीजेपी ने डॉ. संतुक हंबार्डे को मैदान में उतारा है।
15 राज्यों की जिन 48 विधानसभा सीटों पर काउंटिंग हो रही है, उनमें उत्तर प्रदेश की 9 सीटें हैं, जिस पर देशभर का नजरें टिकी हुई है। इस उप चुनाव को 2027 का सेमीफाइनल माना जा रहा है। इनके अलावा राजस्थान में 7, पश्चिम बंगाल में 6, असम में 5, पंजाब और बिहार में 4-4, कर्नाटक और केरल में 3-3 और उत्तराखंड की केदारनाथ सीट पर हुए उपचुनाव में भी मतगणना हो रही है। सिक्किम की दो सीटों पर सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के दो उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।
उत्तर प्रदेश में कौन किस सीट से आगे
| राज्य | विधान सभा सीट | कौन आगे | कौन पीछे |
| उत्तर प्रदेश | करहल | तेज प्रताप सिंह (सपा) | अनुजेश प्रताप सिंह (भाजपा) |
| उत्तर प्रदेश | खैर | सुरिंदर दिलेर (भाजपा) | चारू कैन (सपा) |
| उत्तर प्रदेश | मीरापुर | मिथिलेश पाल (रालोद) | सुंबुल राणा (सपा |
| उत्तर प्रदेश | फूलपुर | दीपक पटेल (भाजपा) | मो. मुज्तबा सिद्दिकी (सपा) |
| उत्तर प्रदेश | गाजियाबाद | संजीव शर्मा (भाजपा) | राज सिंह जाटव (सपा) |
| उत्तर प्रदेश | मझवां | शुषिमिता मौर्या (भाजपा) | डॉ. ज्योति बिंद (सपा) |
| उत्तर प्रदेश | कटेहरी | धर्मराज निषाद (भाजपा) | शोभावती वर्मा (सपा) |
| उत्तर प्रदेश | कुंदरकी | रामवीर सिंह (भाजपा) | मोहम्मद रिजवान (सपा) |
| उत्तर प्रदेश | सीसामऊ | नसीम सोलंकी (सपा) | सुरेश अवस्थी (भाजपा) |
राजस्थान में कौन कहां से आगे
| राज्य | विधानसभा सीट | कौन आगे | कौन पीछे |
| राजस्थान | दौसा | दीन दयाल (कांग्रेस) | जग मोहन (भाजपा) |
| राजस्थान | झुंझुनू | राजेंद्र भांबू (भाजपा) | राजेंद्र सिंह गुढ़ा (निर्दलीय |
| राजस्थान | चौरासी | अनिल कटारा (भारत आदिवासी पार्टी) | कारीलाल (भाजपा) |
| राजस्थान | खींवसर | रेवंत राम दांगा (भाजपा) | कनिका बेनीवाल (रालोपा) |
| राजस्थान | रामगढ़ | सुखवंत सिंह (भाजपा) | आर्यन जुबैर (कांग्रेस) |
| राजस्थान | सलूंबर | जितेश कुमार कटारा (भारत आदिवासी पार्टी) | शांता अमृत लाल मीणा (भाजपा) |
| राजस्थान | देवली उनियारा | राजेंद्र गुर्जर (भाजपा) | नरेश मीणा (निर्दलीय) |
बिहार में किस सीट पर कौन आगे?
तरारी- बीजेपी के विशाल प्रशांत आगे
रामगढ़- बीएसपी के सतीश यादव आगे
इमामगंज- आरजेडी के रौशन कुमार आगे
बेलागंज- जेडीयू की मनोरमा देवी आगे
कर्नाटक की तीनों सीटों का क्या है हाल
कर्नाटक में तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में शिगगांव सीट पर बीजेपी, संदूर में कांग्रेस और चन्नापटना सीट पर जनता दल (सेक्युलर) आगे चल रही है।
असम उपचुनाव में दो सीटों पर बीजेपी आगे
असम की पांच विधानसभा सीटों में से3 सीटों पर बीजेपी, एक पर असम गण परिषद और एक सीट पर यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल आगे चल रही है।