इजरायल लेबनान में लगातार हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बना रहा है। इजरायली वायुसेना लगातार लेबनान की राजधानी बेरुत और अन्य शहरों में बम बरसा रही है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक इजरायली बॉम्ब से एक बहुमंजिला इमारत कुछ ही पलों में जमीन दोज हो गई। यह विस्फोट होने के ठीक पहले की एक तस्वीर में इमारत को उड़ाने वाले बॉम्ब की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें एक ग्रे कलर का बॉम्ब इमारत से टकराता हुआ दिखाई दे रहा है।
न्यूज एजेंसी के कैमरे में कैद हुई तस्वीरों में नजर आने वाले ग्रे कलर के बॉम्ब को विशेषज्ञ इजरायली शास्रागार का सबसे शक्तिशाली विस्फोटकों में से एक बता रहे हैं। इन दो इमारतों पर हमला करने से 40 मिनट पहले इजरायल ने इन्हें खाली करने की चेतावनी दे दी थी। इजरायल का आरोप था कि इन इमारतों में हिजबुल्लाह का कब्जा था।
इजरायल जिन विस्फोटकों का इस्तेमाल लेबनान में कर रहा है उन्हें स्मार्ट बॉम्ब कहा जा रहा है। स्वतंत्र रूप से हथियारों की जांच करने शोधकर्ताओं ने इसके बारे में बताया कि इमारत को गिराने के लिए इस्तेमाल किया गया हथियार एक गाइडेड बम था, जिसे स्मार्ट बम भी कहा जाता है, जिसे एक इजरायली जेट से लॉन्च किया गया था।
मानवाधिकार संगठन के हथियार शोधकर्ता रिचर्ड फिन ने कहा कि हथियार के सिर से इस बात का पता चलता है कि यह 2,000 पाउंड का हथियार था, जो इजरायल निर्मित गाइडेड किट जिसे SPICE के नाम से जाना जाता था, से सुसज्जित था। SPICE – स्मार्ट, सटीक-प्रभाव और लागत-प्रभावी गाइडेंस प्रणाली इजरायल सरकार के स्वामित्व वाली राफेल एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम्स द्वारा बनाई गई है। वे हथियार को उसके लक्ष्य तक गाइड करने के लिए बम से जोड़ दिए जाते हैं।
इस गाइडेड बॉम्ब के लिए गाइडेंस बनाने वाली कंपनी ने इसके बारे में बताया कि यह दिन हो या रात, खराब मौसम और जीपीएस से बाधित क्षेत्रों में काम करने में सक्षम है। उनकी तरफ से बताया गया कि इसके गाइडेंस के बाद हथियार उच्चा घातकता, पिन प्वाइंट हिट करने की क्षमता रखता है। इसमें आस पास की इमारतों या फिर इंसानों को नुकसान हो जाने की संभावना कम हो जाती है। इसे टारगेट से 60 किलोमीटर दूर से भी छोड़ा जा सकता है जो इसे और भी ज्यादा खतरनाक बनाता है।