प्रधानमंत्री बनने के बाद क्या करेंगे अखिलेश? सपा प्रमुख ने यूपी को लेकर कही महत्वपूर्ण बात

यूपी में 2012 से 2017 तक मुख्यमंत्री रहे अखिलेश यादव अब दिल्ली की ओर कूच कर चुके हैं। साथ ही अखिलेश यादव अब अपनी पार्टी का विस्तार करने में जुट गए हैं। अभी हाल ही के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अखिलेश की सपा ने दो सीटें जीती हैं। इसी संबंध में सपा प्रमुख से कई बिंदुओं पर सवाल किए गए, जिसका अखिलेश यादव ने बेबाकी से जवाब दिया। प्रधानमंत्री बनने और आम आदमी बनने तक सवालों पर भी अखिलेश खुलकर बोले। अखिलेश यादव ने यूपी को लेकर भी कई महत्वपूर्ण बातें कहीं।

शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में दिए इंटरव्यू में आम आदमी वाले सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा, अगर मैं आम आदमी बनता हूं तो वह सैफई में रहेंगे और लखनऊ से सैफई का सफर करेंगे। अखिलेश यादव अगर प्रधानमंत्री बनते तो क्या करेंगे? इस सवाल पर सपा प्रमुख ने कहा, देश को सुधारेंगे। देश बहुत आगे जा सकता है। यूपी को लेकर अखिलेश बोले, सपा सरकार में उन्होंने एक साथ पांच शहरों में मेट्रो चलाने का प्रस्ताव पास करवाया था। पूरे देश में एक साथ पांच जिलों में आज भी कहीं मेट्रो नहीं चल रही हैं। उन्होंने कहा कि उस समय केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी और मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे। उनके प्रस्ताव को केंद्र ने मंजूरी भी दे दी थी।

अखिलेश बोले अगर प्रधानमंत्री बनता हूं तो सबसे पहले आम लोगों की समस्यों का निदान करूंगा। आम लोगों की महंगाई कम करूंगा, रोजगार लाऊंगा, नौकरी का उसका रास्ता खोलूंगा। सैफई महोत्सव और कार्यक्रम फिर से शुरू करवाऊंगा। 2027 में सरकार बनती है तो क्या करेंगे? इस सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा, यूपी का इंफ्रास्ट्रक्चर और बेहतर करूंगा। स्किल एजुकेशन, हेल्थ एजुकेशन बेहतर बनाएंगे। गरीब को जो इलाज मिलना चाहिए, वह दिलाएंगे, अभी वह इलाज नहीं मिल पा रहा है। साथ ही यूपी का लॉ एंड ऑर्डर को बेहतरीन बनाएंगे।

ब्रजभूषण पर क्या बोले सपा प्रमुख

पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा, वह हमारी पार्टी से भी सांसद रहे हैं। उनके नेता जी से अच्छे संबंध थे। कुश्ती से वह जुड़े रहे हैं। कई दंगलों में वह आते थे। यौन शोषण मामले में पर अखिलेश बोले, भाजपा की जिम्मेदारी थी कि वह कार्रवाई करे। अयोध्या को लेकर अखिलेश ने कहा, वहां सपा ने होमवर्क किया है। अवधेश प्रसाद जी इस समय वहां से सांसद हैं। मैंने गलती से लोकसभा चुनाव के दौरान उन्हें पूर्व विधायक बोल दिया था। अखिलेश बोले, वह इसलिए बोला था कि अवधेश जी सांसद बनने वाले हैं। श्रीराम भगवान की कृपा रही और वह अयोध्या से चुनाव जीत भी गए। भाजपा पर बरसते हुए अखिलेश ने कहा, भाजपा की अपनी नाकामी है। अयोध्या में एयरपोर्ट बनवाया, लेकिन किसानों को मुआवजा नहीं दिया। व्यापारियों की दुकानें तोड़ दीं। सबको घरों से बाहर कर दिया। अखिलेश बोले, अयोध्या को जितना सुंदरता बनाना था उतना नहीं बनाया गया। वहां सुंदरता ओर भव्यता के साथ डेवलप होना चाहिए था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *