भारत की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल पर क्या पड़ेगा असर? 2 टीमों को होगा नुकसान! AUS नंबर-1

नई दिल्ली. ‘क्रिकेट का मक्का’ कहे जाने वाले लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंडिया वर्सेस इंग्लैंड तीसरा टेस्ट जारी है। आज मैच का पांचवां और निर्णायक दिन है। भारत को जीत के लिए 135 रनों की दरकार है, वहीं इंग्लैंड जीत से 6 विकेट दूर है। इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए जो रूट के शतक के दम पर 387 रन बोर्ड पर लगाए थे, इसके जवाब में टीम इंडिया ने भी 387 रन बनाए। भारत के लिए केएल राहुल ने शानदार शतक जड़ा। इसके बाद इंग्लैंड की दूसरी पारी 192 रन ही सिमट गई। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 58 के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए हैं। आज दो सेशन के अंदर लॉर्ड्स टेस्ट का नतीजा आने के चांसेस है। ऐसे में आईए जानते हैं इस मैच का WTC पॉइंट्स टेबल पर क्या असर पड़ेगा।
अगर भारत जीता तो 2 टीमों को होगा नुकसान

लॉर्ड्स टेस्ट में अगर टीम इंडिया जीत दर्ज करने में कामयाब रहती है तो इससे इंग्लैंड और श्रीलंका दो टीमों को नुकसान होगा। WTC पॉइंट्स टेबल में फिलहाल शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया 1 जीत और 1 हार के साथ चौथे पायदान पर है। भारत के खाते में 50 प्रतिशत अंक है। अगर लॉर्ड्स में भारत इंग्लैंड को हराने में कामयाब रहता है तो भारत का जीत का प्रतिशत बढ़कर 66.67 हो जाएगा, जो श्रीलंका का बराबर है। मगर ज्यादा पॉइंट्स होने की वजह से भारत को टॉप-2 में जगह मिल जाएगी।

फिलहाल श्रीलंका 66.67 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे तो, इंग्लैंड 50 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे पायदान पर है। ऑस्ट्रेलिया वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने शुरुआती दो मैच जीतकर 100 प्रतिशत अंकों के साथ पहले पायदान पर है।
इंग्लैंड जीता तो क्या होगा

अगर इंग्लैंड को लॉर्ड्स टेस्ट में जीत मिलती है तो वह श्रीलंका को पछाड़ टॉप-2 में ऑस्ट्रेलिया के साथ जगह बना लेगा। इंग्लैंड ने भी अभी तक भारत की तरह WTC में एक मैच जीता है और एक हारा है। उनके खाते में भी 50 प्रतिशत अंक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *