चेन्नई सुपर किंग्स वर्सेस पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 का 7वां मैच आज यानी शुक्रवार, 3 अप्रैल को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है। सीएसके वर्सेस पीबीकेएस मैच भारतीय समयानुसार 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -ऋतुराज गायकवाड़ और श्रेयस अय्यर- आधा घंटा पहले यानी 7 बजे मैदान पर उतरेंगे। पंजाब की टीम अपना पहला मैच जीतकर यहां पहुंची है, उन्होंने गुजरात टाइटंस को हराकर अपने आईपीएल 2026 अभियान का आगाज किया था। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बड़ी हार का सामना कर यहां पहुंची है। आरआर ने उन्हें 8 विकेट से धूल चटाई थी, इस हार का असर नेट रन रेट पर साफ देखने को मिल रहा है। चेन्नई को पंजाब के खिलाफ ना सिर्फ जीत की तलाश होगी, बल्कि वह अपना नेट रन रेट भी सुधारना चाहेंगे। आईए एक नजर चेन्नई वर्सेस पंजाब पिच रिपोर्ट पर डालते हैं-
CSK vs PBKS पिच रिपोर्ट
IPL 2026 में PBKS के खिलाफ CSK के पहले होम गेम में, एक हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद की जा सकती है। स्पिनर्स को अभी भी कुछ मदद मिलेगी, लेकिन बैट्समैन चेन्नई की लाइट्स में मजे करेंगे। चेपॉक को कभी स्पिन-फ्रेंडली किले के तौर पर जाना जाता था, जहां CSK के रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन धीमी, टर्निंग पिचों पर बैट्समैन का दम घोंट देते थे। हालांकि, पिछले कुछ सालों में पिच बदल गई है, और अब यह बैटिंग के लिए ज्यादा अच्छी जगह है जहां गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से आती है, और स्ट्रोकप्ले आसान होता है। अभी हाल ही में, भारत ने यहां T20 वर्ल्ड कप मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ 254 रन बनाए थे। हाल ही में खत्म हुए T20 वर्ल्ड कप के दौरान चेपॉक में पहली पारी का औसत स्कोर 197 था। टॉस जीतकर यहां टीमें पहले बैटिंग करना ही पसंद करती है।
एमए चिदंबरम स्टेडियम IPL रिकॉर्ड
मैच- 91
पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 51 (56.04%)
टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 40 (43.96%)
टॉस जीतकर जीते गए मैच- 47 (51.65%)
टॉस हारकर जीते गए मैच- 44 (48.35%)
हाईएस्ट स्कोर- 246/5
लोएस्ट स्कोर- 70
हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 201/6
औसत रन प्रति विकेट- 25.93
औसत रन प्रति ओवर- 8.05
पहले बैटिंग करते हुए औसत स्कोर- 163.87
CSK vs PBKS संभावित XI
CSK: रुतुराज गायकवाड़ (C), संजू सैमसन (WK), आयुष म्हात्रे, कार्तिक शर्मा, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी
PBKS: प्रभसिमरन सिंह (WK), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (C), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जेनसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बराड़, युजवेंद्र चहल