नई दिल्ली. इंडिया वर्सेस इंग्लैंड 5वां और आखिरी टेस्ट लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच के दौरान बारिश ने खूब आंख मिचौली खेली, जिस वजह से कई बार मैच रुका। चौथे दिन बारिश और खराब रोशनी की वजह से ही दिन के खेल को समय से पहले समाप्त कर दिया गया। इंग्लैंड यह टेस्ट मैच जीतने से 35 रन तो भारत 4 विकेट दूर है। ऐसे में फैंस के जहन में सवाल है कि क्या पांचवें और आखिरी दिन भी बारिश तो खेल नहीं बिगाड़ देगी। हालांकि इस टेस्ट मैच के रिजल्ट के लिए अधिकतम एक-डेढ घंटे का ही समय चाहिए। तो आईए एक नजर डालते हैं IND vs ENG 5वें दिन की वेदर रिपोर्ट पर-
केनिंग्टन ओवल के मैदान पर आज बारिश होने के 67 प्रतिशत चांसेस है। ऐसे में कहा जा सकता है कि मैच बारिश से प्रभावित हो सकता है। स्थानीय समयानुसार मैच सुबह 11 बजे शुरू होगा। Accuweather की रिपोर्ट के अनुसार 11 से 1 बजे तक बारिश होने की संभावना 10 प्रतिशत से भी कम की है। ऐसे में शुरुआती घंटों में रिजल्ट निकलने के चांसेस है। हालांकि इंग्लैंड के मौसम का कोई भरोसा नहीं।
अगर मौसम करवट लेता है और मैच तय समय पर शुरू नहीं हो पाता तो मामला बिगड़ सकता है। दरअसल, 2 बजे तक 4 बजे तक बारिश होने की संभावना काफी अधिक है।
शुभमन गिल की अगुवाई वाली नई नवेली टीम इंडिया जब इंग्लैंड दौरे पर पहुंची थी तो किसी को उम्मीद नहीं थी कि भारत मेजबानों को इस तरह की टक्कर दे पाएगा। मगर खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज में इंग्लैंड को कड़ी चुनौती दी। फिलहाल इंग्लैंड सीरीज में 2-1 से आगे है। अगर आखिरी दिन भारत कोई करिशमा कर 4 विकेट हासिल कर लेता है तो वह सीरीज को 2-2 से ड्रॉ कराने में कामयाब रहेगा। यह ड्रॉ भी भारतीय टीम के लिए बड़ी उपलब्धि होगी।