जब अनुष्का को पसंद था यह एक्टर, बताया था क्यों नहीं रह सकतीं साथ- हम एक-दूसरे को मार देंगे

अनुष्का शर्मा का एक एक्टर के साथ नाम जुड़ा था, लेकिन दोनों ने हमेशा इन खबरों को अफवाह बताया था। दोनों का कहना था कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं तो चलिए बताते हैं आपको कौन था वो एक्टर।

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा, विराट कोहली के साथ हैप्पिली मैरिड हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक एक्टर के साथ उनका नाम काफी जुड़ा है। हालांकि एक्ट्रेस ने कहा था कि वह उस एक्टर को लाइक करती हैं, लेकिन इस वजह से कभी उनके साथ रिलेशनशिप में नहीं रहेंगी।

रणवीर सिंह

हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं वह हैं रणवीर सिंह। रणवीर और अनुष्का ने साथ में फिल्म बैंड बाजा बारात में काम किया था। इस फिल्म के दौरान कहा जा रहा था कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन दोनों ने इन खबरों को गलत बताया।

रणवीर को लेकर की थी बात

दरअसल, इस फिल्म के अगले साल सिमि ग्रेवाल के शो में सिमि ने अनुष्का से पूछा था कि उन्होंने रणवीर को डेट क्यों नहीं किया तो अनुष्का ने इसके पीछे की वजह बताई की और यह भी माना था कि वह रणवीर को लाइक करती हैं।

एक-दूसरे को मार सकते हैं

अनुष्का ने कहा था, ‘अगर लोग हम लोगों को जानेंगे तो उन्हें पता चलेगा कि हम अलग लोग हैं। 2 अलग हो। हम एक-दूसरे को मार देंगे। मैं सच बोल रही हूं। मैं उसका सिर फोड़ दूंगी और वह मेरा। अगर हम रिलेशनशिप में रहे तो हम 2 अलग लोगों की उम्मीद करेंगे रिलेशनशिप में। हम लाइफ को अलग तरीके से देखते हैं। वह काफी प्रैक्टिकल इंसान हैं और मैं काफी इम्प्रैक्टिकल।’

क्यों नहीं आईं रिलेशन में

अनुष्का ने आगे कहा था, ‘एक एक्टर के साथ रिलेशनशिप में रहना काफी मुश्किल है मेरे लिए। मुझे रणवीर अट्रैक्टेड लगता है, लेकिन बस इतना ही नहीं। वो सब सिर्फ अट्रैक्शन है। वो लड़का अच्छा है, लेकिन बस यही चीजें खत्म होती हैं।’

विराट संग रिश्ता

खैर अनुष्का को फिर विराट कोहली से प्यार हुआ और लंबे रिलेशनशिप के बाद दोनों ने शादी की। दोनों की एक बेटी और एक बेटा है। विराट और अनुष्का हमेशा एक-दूसरे को पर्सनली और प्रोफेशनली सपोर्ट करते हैं।

अनुष्का की फिल्में

अनुष्का की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट फिल्म जीरो में नजर आई थीं और इसके वाद से वह फिल्मों से दूर हैं। हालांकि उन्होंने चकदा एक्सप्रेस की शूटिंग खत्म की थी, लेकिन अभी तक उनकी इस फिल्म की रिलीज को लेकर अपडेट नहीं आया है।

रणवीर की अपकमिंग फिल्म

वहीं रणवीर की बात करें तो वह अब डॉन 3 और आदित्य धर की फिल्म में नजर आएंगे जिसमें संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *