हाई वोल्टेज लाइन के खंभे पर चढ़ा शख्स, लोगों की नजर पड़ी तो बुलाई पुलिस, फिर…

दिल्ली के शहादरा में एक घटना से अफरातफरी मच गई . यहां शाहदरा क्षेत्र में एक 40 वर्षीय मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति हाई-वोल्टेज लाइन के पोल पर चढ़ गया. इस घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस (DFS) और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और व्यक्ति को सुरक्षित नीचे उतार लिया. इस व्यक्ति की पहचान मधुसूदन विश्वास के रूप में की गई है. पुलिस ने बताया कि व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ है. उसका इलाज किया जा रहा है.

डीएफएस के एक अधिकारी ने कहा,’हमें सुबह 10.30 बजे एक व्यक्ति के हाई-वोल्टेज बिजली के खंभे पर चढ़ने के बारे में फोन आया। हमने तुरंत एक बचाव दल को मौके पर भेजा। हमारी टीम ने उसे बचाया और सुरक्षित रूप से नीचे लाया। उसे पुलिस को सौंप दिया गया है.’ 

बता दें कि इस तरह के खंभों में करंट के चलते किसी भी समय बड़ी दुर्घटना हो सकती है. इसी साल जुलाई में दिल्ली के द्वारका इलाके में बिजली के खंभे की मरम्मत करते समय करंट लगने से 50 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई थी.

मृतक की पहचान बॉम्बे सबअर्बन इलेक्ट्रिक सप्लाई (BSES) के कर्मचारी राम नवल के रूप में हुई थी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना द्वारका के मोहन गार्डन इलाके की थी. उन्होंने बताया कि 15 फीट की ऊंचाई से गिरने के बाद उन्हें पहले बिजली का झटका लग और फिर सिर में चोट लगने से नवल की मौत हो गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *