लव मैरिज के लिए राजी नहीं हुए परिजन तो प्रेमी युगल ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर दोनों ने दे दी जान

यूपी के उरई से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां प्रेमी युगल की शादी के लिए जब परिजन नहीं माने तो दोनों ने खौफनाक कदम उठा लिया। प्रेमिका, प्रेमी के घर पहुंची और वहीं दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों शवों को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। प्रेमी युगल की खुदकुशी से गांव में हड़कंप मच गया।

ये घटना कदौरा थाना क्षेत्र के बड़ा गांव का है। कुंवरलाल की पूनम निषाद के साथ तीन साल से दोस्ती थी और दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन जब दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी परिजनों को हुई तो दोनों परिवारों ने सख्ती दिखाते हुए शादी कराने से इंकार कर दिया। लेकिन साथ जीने मरने की कसमें खाने वाले प्रेमी युगल इससे नाराज हो गया और शुक्रवार देर रात पूनम अपने प्रेमी कुंवरलाल के घर उससे मिलने पहुंच गई। जहां दोनों ने एक काथ एक ही कमरे में लकड़ी की बल्ली पर अलग-अलग कपड़े बांधे और फंदे से लटक गए। शनिवार सुबह पूनम के घरवालें को जब वह नहीं दिखी तो वह कुंवरलाल के घर पहुंचे। जहां दोनों को फंदे से लटकता शव देख सबके होश उड़ गए।

परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को नीचे उतारा और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। साथ ही फॉरेसिंक टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस का कहना है कि प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या का मामला सामने आया है। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *