कहां चली गईं पाकिस्तान की लड़कियां? ट्रैवेल इंफ्लुएंसर ने उठाया सवाल, पोस्ट वायरल

पाकिस्तान की सारी लड़कियां कहां चली गईं? यह सवाल उठाया है एक ट्रैवेल इंफ्लुएंसर ने। यह इंफ्लुएंसर हाल ही में इस्लामाबाद की यात्रा पर पहुंची थी। लेकिन यहां सार्वजनिक जगहों पर उसे एक भी महिला नजर नहीं आई। यह ट्रैवेल इंफ्लुएंसर खुद भी एक महिला है। इंस्टाग्राम पर प्रिंसेजअपोलीनेसिया नाम से वीडियोज बनाती है। उसने एक रील शेयर की है, जिसमें वह पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के विभिन्न हिस्सों में जाती है। कहीं पर भी उसे लड़कियां दिखाई नहीं दे रही हैं। उसने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ‘हैलो इस्लामाबाद। शहर जहां भी जा रही हूं, 50 पुरुष पर सिर्फ एक महिला दिखाई दे रही है।’ यह बात हमने यहां पर लैंड होते ही महसूस कर ली थी।

ट्रैवेल इंफ्लुएंसर ने इस्लामाबाद एयरपोर्ट, बिजी मार्केट इलाकों और घूमने वाली अन्य जगहों का वीडियो बनाया है। देखते ही देखते यह पोस्ट इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई। बड़ी संख्या में लोगों ने अलग-अलग ढंग से कमेंट किया। बड़ी संख्या में लोगों ने पाकिस्तान के हालात और कल्चरल एन्वॉयर्नमेंट पर सवाल उठाया है। एक यूजर ने कमेंट किया कि यह इलाका काफी असुरक्षित लग रहा है। एक अन्य यूजर ने लिखा है जिस देश में स्कूल जाने पर लड़कियों को गोली मार दी जाती है, वहां पर आप और क्या उम्मीद कर सकते हैं। इन बातों को यह लोग पश्चिम का प्रोपोगैंडा कहते हैं।

इसी तरह से एक अन्य यूजर ने कमेंट किया है कि यह कोई मजाक की बात नहीं है। यह एक बहुत गहरी सामाजिक समस्या है। उसने आगे लिखा है कि पाकिस्तान में महिलाएं मूल तौर पर अपने ही घरों में कैदी हैं। उसने बताया है कुछ क्षेत्रों में महिलाओं को कितने प्रतिबंधों का सामना करना पड़ता है। गौरतलब है कि यह ट्रैवेल इंफ्लुएंसर पूरी दुनिया में घूमती है। इंस्टाग्राम पर करीब 83 हजार लोग उसे फॉलो करते हैं। उसने इंटरनेशनल लॉ में पीएचडी कर रखी है और 111 देश घूम चुकी है। वह खुद को बोर्नियो की यूथ आइकॉन बताती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *