जगदलपुर के कुम्हारपारा निवासी श्याम गोयल की पत्नी रात को गाय को खाना देने बाहर निकल तो मोहल्ले के ही युवक ने पीछे से आकर कमर पकड़ लिया महिला ने किसी तरह से अपने आप को छुड़ा लिया और घर के भीतर आ गई ये घटना बाहर से श्याम के भतीजे ने देखा तो आकर इसका विरोध किया तो अंकित कश्यप नामक युवक ने मारपीट करने लगे फिर अचानक से ब्लेड निकाल कर राहुल गोयल के गले में ब्लेड चला दिया अचानक हुए हमले से और खून से सना राहुल को देख चीखपुकार मच गई आननफानन में घायल राहुल को लेकर अस्पताल पहुँचा जहाँ डॉक्टरों ने उसका इलाज किया ,अपराधियों को पुलिस ने पकड़ कर न्यायालय में पेश किया फिर वहाँ से जेल भेज दिया गया है ।