कौन हैं प्रशांत किशोर की पत्नी जाह्नवी, जिन्होंने दी हिम्मत तो PK ने बनाया बिहार के लिए स्पेशल प्लान, जानें…

पटना. चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर पिछले 2 सालों से पद यात्रा के दौरान बिहार के गावों की खाक छान रहे हैं. वह लोगों को यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि बिहार को बदलना है तो उनके साथ (प्रशांत किशोर) आना होगा. वहीं बिहार विधानसभा चुनाव में जन सुराज को जिताना होगा. बता दें, प्रशांत किशोर आगामी 2 अक्टूबर को जन सुराज को राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा करने वाले हैं. वहीं इससे पहले प्रशांत किशोर दिन-रात मेहनत कर रहे हैं. इस बीच प्रशांत किशोर की पत्नी जाह्नवी दास मजबूती से उनका साथ दे रही हैं.

राजनीतिक जानकार बताते हैं कि प्रशांत किशोर ऐसे ही दिन रात मेहनत कर आगे नहीं बढ़ रहे है. बल्कि, उनके उत्साह और ऊर्जा के पीछे चट्टान जैसी खड़ी उनकी पत्नी जाह्नवी दास का अहम योगदान है. बताया जाता है कि जाह्नवी दास अब तक जन सुराज के लिए पर्दे के पीछे से काम कर रही थीं. लेकिन, प्रशांत किशोर पहली बार सार्वजनिक रूप से उनका परिचय करकार उनको भी मेन फ्रेम में लाने का संकेत दे दिया है. दरअसल पटना में प्रशांत किशोर ने रविवार को महिलाओं के लिए एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया था. इस कार्यक्रम में बिहार के कई जिलों से महिलाएं पहुंची थीं. इसी दौरान प्रशांत किशोर मंच से अचानक एक महिला का परिचय कराने लगे, जो उनको पत्नी जाह्नवी दास थीं. इस दौरान लोग उत्साहित हो गए.

पटना में महिला सम्मेलन के दौरान प्रशांत किशोर ने अपनी पत्नी का परिचय करवाते हुए कहा कि पहली बार आप सभी से अपनी पत्नी का परिचय करवाने के लिए आप लोगों को बुलाए हैं. मेरी पत्नी का नाम डॉक्टर जाह्नवी हैं. मेरी पत्नी हैं इसलिए परिचय नहीं करवा रहे हैं, बल्कि इन्होंने मेरे घर परिवार की पूरी जिम्मेदारी उठाई ली है. तभी तो ही आपका भाई यह काम कर पा रहा है. प्रशांत किशोर ने बताया कि उनकी पत्नी ने डॉक्टरी छोड़ते हुए परिवार की जिम्मेदारी उठा रखी है. मुझसे कहा कि आप जाइए बिहार में जो आप  करना चाहते है करिए आप परिवार की चिंता मत कीजिए. परिवार की ज़िम्मेदारी हम उठाते हैं.

बता दें, प्रशांत किशोर की पत्नी जाह्नवी दास मूल रूप से असम के गुवाहटी की रहने वाली हैं. जाह्नवी दास पेशे से एक डॉक्टर हैं. बताया जाता है कि प्रशांत किशोर चुनावी रणनीतिकार बनने से पहले यूएन के हेल्थ प्रोग्राम में काम कर रहे थे. इसी दौरान उनकी मुलाकात जाह्नवी दास से हुई थी. इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई. धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गयी और दोनों ने शादी कर ली. प्रशांत किशोर और जाह्नवी दास का एक बेटा भी है. बताया जाता है कि जब प्रशांत किशोर फील्ड में होते हैं तो उनकी पत्नी जाह्नवी दास अच्छे तरह से बच्चे और घर की जिम्मेदारी उठाती हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *