सलमान खान के परिवार की बहू बनने वाली टीना कौन हैं? बनेंगी भांजे अयान की दुल्हनिया

सलमान खान के भांजे अयान अग्निहोत्री ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड टीना रिझवानी से सगाई कर ली है। अयान ने टीना के साथ प्रपोजल की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। अयान के पोस्ट पर सेलेब्स ने भी उन्हें खूब बधाई दी। हालांकि अब सभी जानना चाहते हैं कि आखिर सलमान के परिवार की बहू कौन हैं।

टीना रिझवानी के बारे में बता दें कि भले ही पब्लिक फिगर नहीं हैं, वह कॉर्पोरेट स्पेस में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह कम्यूनिकेशन्स में काम करती हैं और ब्लू एडवाइजरी से असोसिएट हैं जहां उनका कम्यूनिकेशन्स में लीडरशिप रोल है।

टीना साल 2024 में इस कंपनी से जुड़ी थीं। टीना को बिजनेस मैनेजमेंट और मार्केटिंग में 10 साल हो गए हैं।

टीना और अयान काफी समय से रिलेशनशिप में हैं। फोटोज शेयर कर उन्होंने लिखा, अपनी गर्लफ्रेंड को 2025 में छोड़ दिया। फोटोज में आप देखेंगे कि अयान ने इस प्रपोजल को कितना खास रखा था। उन्होंने पूल को गुलाब के फूलों से सजाया था और काफी फायरवर्क्स भी किए थे।

अयान ने बतौर सिंगर अपना ऑफिशियल डेब्यू यूनिवर्सल लॉ सिंगल से किया। उन्हें गानों से प्यार हैं। वह बहुत मेहनत करते हैं और अपने गानों के जरिए काफी एक्सपैरिमेंट करते हैं। उन्होंने अपना स्टेज नेम अग्नि रखा है।

अयान ने अपने मामू सलमान खान के साथ भी काम किया है गाने यू आर माइन के साथ। इस गाने को विशाल मिश्रा ने कम्पोज किया है और अयान ने इसमें रैप किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *