कौन है वाजिद खान जिसकी सोशल मीडिया पर इतनी चर्चा, राजस्थान पुलिस ने अजमेर से पकड़ा

राजस्थान के अजमेर में एक वाजिद खान नाम एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया जिस पर सोशल मीडिया पर भड़काऊ बातें लिखने का आरोप है। खुद को अलजजीरा का पत्रकार और अमेरिका में रहने का दावा करने वाले वाजिद खान से पूछताछ की जा रही है। इस ऐक्शन के बाद अजमेर पुलिस ट्विटर पर ट्रेंड करने लगी।

दरअसल, कई सोशल मीडिया यूजर लगातार अजमेर पुलिस से वाजिद खान की शिकायत कर रहे थे। उनका आरोप है कि वाजिद खान विदेशी और आतंकवादी समूहों की बातों के जरिए हिन्दुस्तान में माहौल खराब करने की कोशिश करता है। एक यूजर ने अजमेर पुलिस को टैग करते हुए बताया कि वाजिद अमेरिका में नहीं रहता बल्कि अजमेर के ही एक गांव का रहने वाला है। पुलिस ने ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि उक्त युवक को डिटेन कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

वाजिद खान पर आरोप हैं कि वह अपने एक्स हैंडल पर हमास, फिलिस्तीन और इजरायल से संबंधित विवादित वीडियो शेयर करता है। यह भी शिकायत की गई है कि वह भ्रामक तथ्यों के जरिए देश में मुसलमानों को भड़काने की कोशिश करता है। एक्स पर वाजिद को 70 हजार से अधिक लोग फॉलो करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *