जिसे बनाया अमेरिका का नया शिक्षा मंत्री, उनके पति को दुनिया के सामने गंजा कर चुके ट्रंप;

इस वक्त पूरी दुनिया की नजरें अमेरिका के भावी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हैं। वो अपने कैबिनेट के लिए मंत्रियों के चयन को लेकर खासा बिजी हैं। मंगलवार को ट्रंप ने एक और घोषणा में 76 साल की लिंडा मैकमोहन को अपना नया शिक्षा मंत्री नियुक्त किया। जानकार बताते हैं कि पिछली नियुक्तियों की तरह इस बार भी ट्रंप ने निजी संबंधों को तरजीह दी। लिंडा और उनके पति विंस मैकमोहन से ट्रंप के काफी अच्छे संबंध हैं। हालांकि ट्रंप के विंस से पहले अच्छे संबंध नहीं थे। इसकी तस्दीक उनके पुराने वायरल वीडियो से पता चलती है, जब दुनिया के सामने ट्रंप ने रेसलिंग रिंग में विंस का हेड शेव (गंजा) किया था।

लिंडा के पति विंस वर्ल्ड रेसलिंग इंटरटेनमेंट के प्रमुख भी हैं। लिंडा भी WWE की सीईओ रह चुकी हैं। यह घटना 2007 की है। ट्रंप इससे पहले WWE रेसलमेनिया IV और रेसलमेनिया V (WWE के बड़े रेसलिंग इवेंट) को प्रायोजित किया था। यह कार्यक्रम न्यू जर्सी में ट्रंप प्लाजा में आयोजित किया गया था। 1 अप्रैल 2007 में रेसलसेनिया 23 के दौरान ‘बैटल ऑफ बिलियनेयर्स’ में ट्ंप ने एक नाटकीय झगड़े के बाद विंस मैकमोहन का सिर मुंडवा दिया था। इस तमाशे को दुनियाभर ने लाइव देखा।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे ट्रंप एक रेसलर बॉबी लैश्ले के साथ मिलकर विंस को एक कुर्सी पर जबरन बैठाते हैं और ट्रिमर से हेड शेव कर देते हैं-

कैसे शुरू हुआ झगड़ा

यह झगड़ा जनवरी 2007 में तब शुरू हुआ जब ट्रंप ने RAW (WWE का पॉपुलर शो) के एक एपिसोड के दौरान दर्शकों पर हजारों डॉलर की नकदी उड़ा दी। रेसलमेनिया 23 में “बैटल ऑफ़ द बिलियनेयर्स” तक दोनों में दुश्मनी काफी बढ़ी और रेसलमेनिया 23 के एपिसोड में ट्रंप और विंस की तरफ से पेशेवर रेसलर्स ने फाइट की। ट्रंप ने बॉबी लैश्ले को चुना जबकि मैकमोहन ने उमागा को। दोनों में तय हुआ कि हारने वाले का सिर रिंग में मुंडवा दिया जाएगा।

यह नाटकीय मुकाबला महज कुश्ती का तमाशा नहीं था। इस एपिसोड के बाद ट्रंप WWE में छा गए और उन्हें WWE हॉल ऑफ फेम (रेसलिंग के दिग्गजों) में स्थान मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *