आने वाले 2-3 महीनों में दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इन चुनावों से पहले दिल्ली में आम आदमी पार्टी में बड़ा बदलवा देखने को मिला। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया और आतिशी ने सीएम पद की शपथ ली। ऐसे में चुनाव से पहले एक बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है कि आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी किसके चेहरे पर चुनाव लड़ेगी? और दिल्ली में आम आदमी पार्टी अगर जीत जाती है तो दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन बनेगा?दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री और ‘आप’ सत्येंद्र जैन ने इन सवालों का जवाब दिया है।
आगामी जनवरी-फरवरी में दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इन चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। खबर आ रही है कि आम आदमी पार्टी जल्द ही अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर सकती है। हाल ही में सत्येंद्र जैन ने ‘जिस्ट’ को दिए इंटरव्यू में बताया कि दिल्ली का चुनाव आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल के चेहरे पर चुनाव लड़ेगी।