सट्टा बाजार बनवा रहा किसकी सरकार, महाराष्ट्र का दिलचस्प है अनुमान; देखें पूरा आंकड़ा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान पूरा हो चुका है। अब एग्जिट पोल्स एवं सट्टा बाजार के अनुमान जाहिर किए जाने लगे हैं। इस बीच मुंबई और फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान सामने आया है। मुंबई सट्टा बाजार का अनुमान है कि राज्य में एक बार फिर से महायुति यानी भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन की सरकार बन सकती है। सटोरियों का मानना है कि राज्य में भाजपा 90 से 95 सीटें जीतकर सबसे बड़ा दल बन सकती है। वहीं एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 35 से 40 सीटें हासिल हो सकती हैं। अजित पवार की एनसीपी को 10 से 15 सीटों का अनुमान है।

यही नहीं फलोदी सट्टा बाजार में भी महायुति को बढ़त दिखाई गई है। हालांकि यहां महा विकास अघाड़ी को भी अच्छी फाइट में दिखाया गया है। फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान सीएम पर भी लगाया गया है। भाजपा लीडर देवेंद्र फडणवीस पर 57 पैसा लगाया गया है। इस तरह माना जा सकता है कि सट्टा बाजार मानता है कि राज्य का सीएम बनने की रेस में फडणवीस आगे चल रहे हैं। बता दें कि भाजपा ने राज्य में सबसे ज्यादा 148 सीटों पर चुनाव लड़ा है और 12 नेता उसके दूसरे दलों के सिंबल पर उतरे थे।

फलोदी सट्टा बाजार ने लगाया टाइट फाइट का अनुमान

फलोदी सट्टा बाजार का कहना है कि महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन को 288 विधानसभा सीटों में से 144 से 152 सीटें मिल सकती हैं। राज्य में बहुमत का आंकड़ा 144 है। इस तरह साफ है कि राज्य में बहुमत का आंकड़ा महायुति छू सकती है। हालांकि सट्टा बाजार के अनुमानों को लेकर कुछ भी स्पष्ट तौर पर नहीं कहा जा सकता। फलोदी सट्टा बाजार के इस अनुमान को देखें तो राज्य में टाइट फाइट की स्थिति हो सकती है और दोनों गठबंधनों के बीच महज एक दर्जन या करीब 20 सीटों का ही अंतर रह सकता है। फिलहाल अंतिम नतीजों के लिए 23 नवंबर तक का इंतजार करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *