पीने के पानी में क्यों मिलाना चाहिए चुटकी भर सेंधा नमक? जानें कमाल के फायदे

शरीर को हेल्दी रखने के लिए सिर्फ अच्छा खानपान ही जरूरी नहीं है बल्कि सही मात्रा में पानी पीना भी उतना ही जरूरी है। बॉडी जब प्रॉपर हाइड्रेट रहती है तो पाचन से ले कर ब्रेन फंक्शन तक सब कुछ बेहतर तरीके से काम करते हैं। हालांकि अगर इस पानी में कुछ चीजें और एड कर दी जाएं, तो फायदे और भी ज्यादा बढ़ जाते हैं। आपकी रसोई में रखा सेंधा नमक भी इन्हीं चीजों से एक है। अगर आप अपने पानी में चुटकी भर सेंधा नमक मिला कर पीते हैं, तो इसके कई फायदे आपके शरीर को मिलते हैं। तो चलिए जानते हैं क्यों आपको अपने पानी में मिलाना चाहिए चुटकी भर सेंधा नमक।

सेल्यूलर हाइड्रेशन को बढ़ाता है

पानी में अगर चुटकी भर सेंधा नमक मिलाकर पीया जाए, तो शरीर में पानी बेहतर तरीके से एब्जॉर्ब होता है। दरअसल सेंधा नमक में नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट्स मौजूद होते हैं, जो बॉडी के हर एक सेल तक पानी पहुंचाने का काम करते हैं। जब हाइड्रेशन सेल्यूलर लेवल पर होता है, तो एनर्जी लेवल इंप्रूव होता है, स्किन बेहतर होती है और मेंटल क्लैरिटी भी आती है। जिन लोगों को डिहाइड्रेशन और थकान बनी रहती है, उनके लिए ये काफी फायदेमंद है।
पाचन को बेहतर बनाए

पानी में चुटकी भर सेंधा नमक मिलाकर पीने से पाचन भी दुरुस्त रहता है। जिन लोगों को गैस और ब्लोटिंग की शिकायत रहती है, उन लोगों के लिए ये किसी टॉनिक से कम नहीं है। दरअसल सेंधा नमक बाइल जूस और डाइजेस्टिव एंजाइम्स को एक्टिव करता है, जिससे पेट फूला हुआ नहीं लगता। इसके अलावा जिन लोगों को एसिडिटी या पेट में जलन बनी रहती है, उन्हें भी सेंधा नमक वाला पानी अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।
स्किन को बनाएं ग्लोइंग

सेंधा नमक बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद करता है। ये शरीर में जमा टॉक्सिंस को फ्लश करता है, जिससे पिंपल्स, डलनेस और अनइवेन स्किन टोन की समस्या कम होने लगती है। वहीं स्किन नेचुरली ग्लोइंग बने इसके लिए बॉडी का प्रॉपर हाइड्रेट होना भी बेहद जरूरी है। इसमें भी सेंधा नमक वाला पानी आपकी मदद करेगा।
मेटाबॉलिज्म को करे बूस्ट

पानी में हल्का सा सेंधा नमक डालकर पीते हैं, तो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में भी मदद मिलती है। ये ओवरऑल गट हेल्थ को इंप्रूव करने में काफी मदद करता है। ये डाइजेस्टिव एंजाइम्स को एक्टिव करता है, जिससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। इससे फैट ब्रेकडाउन बेहतर होता है और पोषक तत्व भी बेहतर तरीके से एब्जॉर्ब होते हैं।
हार्मोनल बैलेंस में मदद करे

सेंधा नमक में नेचुरल मिनरल्स मौजूद होते हैं जैसे आयोडीन और सेलेनियम, जो हार्मोनल बैलेंस में मदद करते हैं। खासतौर से थायरॉइड ग्लैंड के फंक्शन को रेग्यूलेट करने में ये मिनरल्स काफी हेल्पफुल होते हैं। जब आपके हार्मोंस बैलेंस में रहते हैं, तब मूड, मेटाबॉलिज्म और हेल्थ तीनों बेहतर होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *