क्यों झारखंड में हारकर भी बहुत निराश नहीं होगी BJP, क्या पाया

झारखंड में शनिवार को विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ गए। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की अगुआई में ‘इंडिया’ गठबंधन ने लगातार दूसरी बार शानदार जीत हासिल की तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा। भाजपा भले ही सत्ता से दूर रह गई लेकिन वोट शेयर के मामले में वह सबसे आगे रही। हालांकि, सीटें पहले से घट गईं हैं।

भाजपा को एक बार फिर राज्य में सबसे ज्यादा वोट शेयर हासिल हुआ है। दोपहर 2 बजे तक की गिनती के मुताबिक भाजपा को करीब 33 फीसदी वोट शेयर हासिल हुए हैं। 2019 में करीब 34 और 2014 में 31.26 फीसदी वोट शेयर मिले थे। पार्टी अपने जमीन को कायम रखने में कामयाब रही है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा को करीब 23 पर्संट वोट शेयर मिले हैं, जबकि उसकी सहयोगी कांग्रेस को 15 फीसदी से अधिक और आरजेडी को 3 पर्सेंट से ज्यादा वोट हासिल हुए। जेएमएम ने भी अपने वोट शेयर में इस बार अच्छा इजाफा किया है। 2019 में उसे 18.72 फीसदी वोट मिले थे।

भाजपा की घट गईं सीटें

2019 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले भाजपा अपनी सीटों में इजाफा नहीं कर पाई। भाजपा को 5 साल पहले अकेले लड़कर 25 सीटें मिली थीं, जबकि इस बार दोपहर 2 बजे तक 22 सीटों पर आगे थी। यदि यही अंतिम नतीजों तक कायम रहता है तो भाजपो को तीन सीटों का नुकसान उठाना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *