क्या भारत में बैन होगा Telegram? CEO की पेरिस में गिरफ्तारी के बाद यहां भी हो सकती है जांच

पॉपुलर मैसेजिंग ऐप Telegram के CEO पावेल ड्यूरोव की गिरफ्तारी के बाद भारत सरकार भी जांच शुरू करने जा रही है. सरकार जानना चाहती है कि क्या इस ऐप का इस्तेमाल क्रिमिनल एक्टिविटीज में हो रहा है, जिसमें Extortion और Gambling आदि शामिल है. यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स से मिली है. रिपोर्ट्स में दावा किया है कि अगर ये जांच में दोषी पाया जाता है, तो इस पर बैन तक लग सकता है. 

भारत में यह जांच गृह मंत्रालय और मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रोनिक्स एंड इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी के तहत काम करने वाली एजेंसी Indian Cybercrime Coordination Centre (I4C) शुरू कर सकती है. Telegram के भारत में करीब 5 मिलियन रजिस्टर्ड यूजर्स हैं, ऐसे में पता चलता है कि इसका इस्तेमाल बड़े स्तर पर किया जाता है. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत सरकार की जांच का फोकस Telegram के Peer-To-Peer (P2P) Communications पर होगा. यहां गैर कानूनी एक्टिविटीज पर ध्यान दिया जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फाइनल डिसिजन जांच की रिपोर्ट पर लिया जाएगा.  

Telegram मैसेजिंग ऐप के फाउंडर और CEO पावेल ड्यूरोव को शनिवार शाम को गिरफ्तार कर लिया गया. यह गिरफ्तारी बॉर्गेट हवाई अड्डे पर की गई. इसके बाद से ही पूरी दुनिया में यह खबर आग की तरफ फैल गई. हालांकि Elon Musk समेत कई लोग CEO के सपोर्ट में भी आए और कुछ ने विरोध भी किया. 

Telegram मैसेजिंग ऐप के फाउंडर और CEO पावेल ड्यूरोव की ये गिरफ्तारी एक पुलिस जांच के तहत की गई है. यह जांच टेलीग्राम पर मॉडरेटर की कमी पर केंद्रित थी. पुलिस ने शुरुआती जांच में पाया कि मॉडरेटर की कमी ने मैसेजिंग ऐप पर आपराधिक गतिविधियों को बिना रोक-टोक के चलने दिया.

Telegram CEO पावेल ड्यूरोव की से घबराकर वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  Rumble के CEO Chris Pavlovski ने कुछ ही घंटों के अंदर यूरोप छो़ड़ दिया. यह जानकारी उन्होंने खुद X प्लेटफॉर्म (पुराना नाम Twitter) पर पोस्ट करके दी है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *