दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र का ऐलान हो चुका है। दिल्ली विधानसभा का यह सत्र शुक्रवार 29 नवंबर से मंगलवार 3 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। हालांकि इससे पहले ही विपक्ष ने तेवर तीखे कर लिए हैं। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने विधानसभा के ‘शीतकालीन सत्र’ में प्रश्नकाल नहीं रखे जाने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने प्रश्नकाल रखने की मांग की है। विपक्ष का कहना है कि इस साल किसी भी सत्र में प्रश्नकाल नहीं रखा गया। ऐसा करना विधानसभा सदस्यों के संवैधानिक अधिकारों का हनन करने जैसा है।