दिल्ली में दिल दहला देने वाला कांड! फ्लैट के अंदर से महिला की सड़ी गली लाश बरामद हुई

नई दिल्ली: दिल्ली के शाहदरा जिले के विवेक विहार थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक फ्लैट के अंदर से महिला की सड़ी गली लाश बरामद हुई है, जिससे हड़कंप मच गया है। शव 35 वर्षीय महिला का लग रहा है, लेकिन उसकी अभी तक पहचान नहीं हो सकी है, फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

अभी तक की जांच से पता चला है कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था तथा शव एक बैग के अंदर रखा था। शव पुराना हो चुका था और सड़ने लगा था। तेज बदबू आने के कारण पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। अब पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरा खंगाल रही है और सुराग ढूंढने का प्रयास कर रही है।

पुलिस ने बताया कि विवेक विहार में मर्डर का एक केस सामने आया है। पुलिस को पीसीआर कॉल मिली थी, जिसमें सत्यम एन्क्लेव के एक डीडीए फ्लैट से बदबू आने की शिकायत आई थी। मकान अंदर से बंद था और पीछे के दरवाजे पर खून के धब्बे भी मिले थे। दरवाजा खोलते ही सड़ी हुई बदबू आ रही थी, लगभग 35 वर्षीय महिला की लाश बेड के अंदर कंबल में लपटी हुई मिली है। मकान किसी विवेकानंद मिश्रा के नाम पर दर्ज है, जिसे पूछताछ के लिए अब हिरासत में लिया गया है।

ऐसी आशंका जताई जा रही है कि महिला सत्यम एन्क्लेव की रहने वाली नहीं है। यानी की हत्या कहीं और हुई है और बाद में शव इस फ्लैट में लाकर बंद किया गया है। हत्या के बाद लाश को कंबल में लपेट कर पलंग के अंदर रखा गया। ऐसा माना जा रहा है कि शव को ठिकाने लगाने का प्रयास किया जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *