औरत को न्‍याय दिलाने की लड़ाई लड़नी चाहिए’, जोमैटो राइडर बोले- डिलीवरी में देर होती …

कोलकाता. RG Kar मेडिकल कॉलेज की ट्रेनी डॉक्‍टर के साथ बर्बरता की गूंज पूरे देश में सुनाई दे रही है. डॉक्‍टर बिटिया को न्‍याय दिलाने के लिए पश्चिम बंगाल के साथ ही पूरा देश एकजुट हो गया है. कोलकाता समेत देश के अन्‍य हिस्‍सों में लोग सड़कों पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं. डॉक्‍टर कम्‍यूनिटी ने आला छोड़कर विरोध का झंडा थाम लिया है. वे ट्रेनी डॉक्‍टर को न्‍याय दिलाने के साथ ही डॉक्‍टर्स की सुरक्षा सुनिश्‍च‍ित करने के लिए सख्‍त कानून को प्रभाव में लाने की मांग कर रहे हैं. जिसको जिस तरह से बन पड़ रहा है, वे डॉक्‍टर बिटिया का साथ दे रहे हैं. एक ऐसा ही मामला कोलकाता में सामने में आया है. पश्चिम बंगाल की राजधानी में बुधवार को RG Kar कांड के खिलाफ विरोध मार्च निकाला गया था. जोमैटो का एक राइडर सड़क किनारे से तब तक नहीं हटा जब तक कि विरोध मार्च वहां से निकल नहीं गया. उन्‍होंने बताया कि औरत को न्‍याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़ी जानी चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *