अयोध्‍या में आज फिर बनेगा विश्‍व रिकॉर्ड, मेरठ में लुंगी डांस पर बवाल

दीपोत्सव के आठवें संस्करण के लिए रामनगरी अयोध्या सज धज कर तैयार है। आज अयोध्या में उत्सव का माहौल है। सीएम योगी आदित्यनाथ दीपोत्सव पर रामनगरी में करीब 20 घंटे बिताएंगे। दोपहर 12:00 बजे से शुरू होने वाले उत्सव आधी रात तक चलेंगे। शुरुआत राम पथ पर देशभर से आए कलाकारों की झांकियां से होगी। इसके बाद राम कथा पार्क पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगवान के स्वरूपों के राज्याभिषेक करेंगे शाम को राम की पैड़ी पर 25 लाख दीप प्रज्वलित कर विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा।

उधर, मेरठ के नौचंदी इलाके की एक कॉलोनी में बालकनी में खड़े होकर अश्‍लीलता दिखा रहे और लुंगी डांस कर रहे युवकों को रोकने पर बवाल हो गया। आरोप है कि युवकों ने गुस्‍से में आकर आपत्ति कर रहे लोगों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसमें एक व्‍यक्ति को गोली लग। अन्‍य लोग बाल-बाल बचे। आरोपियों ने मोहल्‍ले के जिन लोगों पर फायरिंग की उनमें से दो भाजपा के कार्यकर्ता हैं। इस घटना की शिकायत लोगों ने पुलिस से की। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की। पुलिस ने लोगों को भरोसा दिलाया कि फायरिंग करने वालों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *