कांकेर । कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर यादव समाज कांकेर व्दारा कृष्ण सदन मेलाभाठा टिकरापारा यादव भवन में पूजा-अर्चना कर ध्वजारोहण कर बाइक रैली मेलाभाठा से जय यादव जय माधव, हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की व ईष्ट देव भगवान श्री कृष्ण कि जयकारे के साथ बाइक रैली नया बस स्टैंड होते हुए ज्ञानी चौक, बरदेभाठा, बाईपास रोड, अन्नपूर्णा पारा, सेन चौक, घड़ी चौक, संजय नगर, शीतला पारा, भंडारी पारा होते हुए पुनः मेन रोड होते हुए मेलाभाठा में समापन किया गया।_सर्व यादव समाज के जिलाध्यक्ष सुदामा यादव ने कहा कि यादव समाज कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर यहां आयोजन किया है इसके लिए समस्त यादव बन्धुओं,शासन प्रशासन व आमजन को धन्यवाद व हार्दिक बधाई अहिर कोसरिया यादव समाज के जिलाध्यक्ष गिरधर यादव ने कहा कि यहा गोपाष्टमी मे यादव समाज कांकेर बड़ा आयोजन करता है और अब पिछले कई वर्षों से लगातार यादव समाज कांकेर जन्माष्टमी पर्व को भी एक बड़ा आयोजन के रूप में कांकेर शहर मे करेगी आज बाईक रैली किया गया है शाम को इष्टदेव भगवान श्री कृष्ण कि स्थापना कि जायेगी और दुसरे दिन भी आयोजन होगा।

इस अवसर पर सर्व यादव समाज के जिलाध्यक्ष सुदामा यादव, अहिर कोसरिया यादव समाज के जिलाध्यक्ष गिरधर यादव, संदीप यादव, धनेश यादव, हेमन्त यादव, शिवचरण यादव, देवेन्द्र यादव, लगनू यादव, संतोष यादव, महेन्द्र यादव, योगेश यादव, कमल यादव, तीजू यादव, संजय यादव, राजु यादव, पुनेश्वर यादव, सुरज यादव, बल्लू यादव, जागेश्वर यादव, दौलत यादव, गजेन्द्र यादव, किशन यादव, विजय यादव, सतीश यादव, चिन्टू यादव, राधेश्याम यादव, लिखित यादव, लक्षमण यादव, वीरेंद्र यादव, प्रदीप यादव, मधु यादव, सुरेश यादव व समाजिक बन्धु व बहनों ने आयोजन को सफल बनाने मे अपना योगदान दिया।..