योगी ने मेरठ में ESIC हॉस्पिटल का किया शिलान्‍यास, कल तक आ जाएगी सरकारी कर्मचारियों की सैलरी

सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने मंगलवार को मेरठ में ईएसआईसी हॉस्पिटल का शिलान्‍यास किया। इस मौके पर उन्‍होंने कहा कि दिल्ली एम्स का सेटेलाइट सेंटर गाजियाबाद में बनाया जाएगा। राज्य सरकार इसके लिए जमीन देगी। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि जल्द इस पर काम शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश के 75 जिलों में से 64 में या तो अपने मेडिकल कॉलेज बन चुके हैं या बन रहे हैं। बाकी 11 जिलों में भी जल्द ही मेडिकल कॉलेज होंगे।

सरकारी कर्मचारियों की दीवाली इस बार अच्छे से मनेगी। उनके बैंक खातों में 30 अक्टूबर को वेतन और बोनस पहुंच जाएगा। पेंशनधारकों के खाते में भी 30 को ही पेंशन पहुंच जाएगी। सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के खाते में ढ़ाई अरब रुपये आने के बाद लगभग 150 करोड़ रुपये बाजार में खर्च होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *