उपचुनाव पर प्रभारी मंत्रियों संग योगी की बैठक जारी, वित्‍त विभाग ने मांगे प्रस्‍ताव

यूपी की नौ विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनावों को लेकरमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभारी मंत्रियों संग बैठक कर रहे हैं। बैठक लखनऊ में उनके सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग पर हो रही है। बैठक में विधानसभा सीटों के लिए बनाए गए 30 प्रभारी मंत्रियों को बुलाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बैठक में चुनाव के लिए जरूरी निर्देश दे रहे हैं।

उधर, यूपी के वित्त विभाग ने 2025-26 के बजट के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए वित्त विभाग ने सभी विभागों से बजट प्रस्ताव मांगे हैं। जिससे बजट की रूपरेखा तैयार की जा सके। साथ ही बजट भाषण के लिए भी सभी विभागों से दस्तावेज मांगे गए हैं। अपर मुख्य सचिव वित्त दीपक कुमार की तरफ से इस सम्बंध में शासनादेश जारी किया गया है। सभी विभागों को 30 नवंबर तक बजट और बजट भाषण से जुड़े दस्तावेज वित्त विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *