आलू-प्याज का ताजा भाव… टमाटर के दाम सुनकर रह जाएंगे सन्न!

नवरात्रि खत्म होने के बाद भी टमाटर, प्याज और आलू के दाम में कमी नहीं आई है. हर रसोई में सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली इन सब्जियों की ऊंची कीमतों ने लोगों के घर का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है. अगर इन जरुरी सब्जियों के दाम पर नजर डालें तो आलू की रिटेल कीमत 40 रुपये प्रति किलो है, जबकि टमाटर 100 रुपये किलो बिक रहा है. वहीं प्याज की कीमत भी 60 रुपये प्रति किलो है.

ऐसे में इन तीनों सब्जियों ने ही देश की महंगाई पर काफी असर डाला है. क्योंकि टमाटर, प्याज और आलू के दाम बढ़ने से ही महंगाई दर में भी बढ़ोतरी हुई है. जिससे सितंबर में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.49 फीसदी पर पहुंच गई. यह खुदरा महंगाई दर का 9 महीने का सबसे ऊंचा स्तर है. इस उछाल के साथ ही सितंबर में खुदरा महंगाई दर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के टोलरेंस बैंड 4 फीसदी के पार जा पहुंची है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *