बैठे-बैठे स्टूल से गिरा, फिर उठा नहीं… दोस्तों संग हंसते-बोलते नौजवान की पलभर में मौत,

मध्य प्रदेश के रीवा में एक नौजवान शख्स की मौत का बेहद ही हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. अपने दोस्तों के साथ हंसते-बोलते हुए हार्ट अटैक आ जाने से नौजवान मौत के आगोश में समा गया. इस युवक की मौत का लाइव वीडियो सामने आया है. जो कि अब जमकर वायरल हो रहा है.

यह वीडियो रीवा शहर के ही सिरमौर चौराहे का है. जहां बीते दिवस बजरंग नगर निवासी प्रकाश सिंह बघेल चौराहे पर ही स्थित एक दुकान के अंदर अपने दोस्तों संग हंसी मजाक कर रहे थे. तभी अचानक से वह जमीन पर गिर गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया. 

यह घटना 20 अक्टूबर की बताई जा रही है, जिसका यह हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया में अब वायरल हो रहा है.

बताया जा रहा है कि प्रकाश सिंह बघेल दोस्तों के साथ बैठे हुए थे. अनहोनी से बेखबर होकर बातचीत कर रहे थे, तभी प्रकाश गश्त खाकर जमीन पर गिर गया. 

इससे पहले की मौके पर मौजूद साथी कुछ समझ पाते, तब तक उसकी मौत हो गई. आनन-फानन में दोस्त प्रकाश को अस्पताल लेकर गए. जहां पर चिकित्सकों ने मौत की वजह दिल का दौरा पड़ना बताया. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *