CG कोतवाली थाने के वाशरूम में युवक ने फांसी लगा ली.

बलरामपुर शहर में लोगों ने कोतवाली थाने पर हमला कर दिया है। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े । शहर में कोतवाली थाने के वाशरूम में एक युवक ने फांसी लगा ली। उस युवक को उसकी लापता पत्नि के मामले में पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था।

कोतवाली थाने में फांसी लगाने की खबर फैलते ही कांग्रेसी पार्टी से जुड़े कुछ लोग वहां पहुंचे। उनके साथ कुछ स्थानीय लोग लगा भी शामिल थे। इन लोगों ने पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। इसके साथ लोगों की भीड़ थाने के बाहर जमा होने लगी। हंगामा बढ़ता ही चला गया।आपको बता दे थाने में फांसी लगाने वाला युवक एनआरएचएम में चपरासी के पद पर पदस्थ था। मृतक का नाम गुरुचरण मंडल था, वह संतोषीनगर गांव का रहने वाला था। उसके कुछ साथी स्वास्थ्यकर्मी भी कोतवाली थाने पहुंचे थे। वे लोग इस घटना की न्यायिक जांच की मांग कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *