अन्नपूर्णा वस्त्रालय की बिल्डिंग से गिरने से युवक की मौत

भिलाई । सेक्टर-4 मार्केट स्थित अन्नपूर्णा वस्त्रालय की तीन मंजिला बिल्डिंग की छत से युवक गिर गया। छत से गिरने के बाद आनन फानन में युवक को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक इसी दुकान में सेल्समेन के रूप में काम करता था और पाटन से रोज आना जाना कर रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक का नाम सागर सिन्हा बताया जा रहा है। सागर पाटन का रहने वाला था और रोज दुकान आना जाना करता था। साथ में काम करने वाले अन्य साथियों ने बताया कि सागर को रील्स बनाने का शौक था। सोमवार दोपहर को खाना खाने के बाद सभी नीचे उतर गए लेकिन सागर ऊपर ही रहा।

इस दौरान वह नीचे गिर गया। तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उसकी जान नहीं बची। बताया जा रहा है कि सागर के बहन की कुछ दिनों बाद ही शादी होने वाली है और घर पर इसकी तैयारियां भी की जा रही हैं। बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *