रायपुर के लाभांडी में मिली अधेड़ की संदिग्ध लाश: सिर से खून बहता मिला, पुलिस, FSL और डॉग स्क्वाड जांच में जुटी

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के लाभांडी इलाके में मंगलवार सुबह एक अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के सिर से खून बहता हुआ मिला है, जिसके चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस, FSL (फॉरेसिंक साइंस लैब्स) और डॉग स्क्वाड की टीमें मौके पर पहुंच गईं और मामले की जांच शुरू कर दी है।

तेलीबांधा थाना क्षेत्र का मामला

यह पूरी घटना रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लाभांडी इलाके की है। मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति का शव संदिग्ध हालत में देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतक की पहचान हिमेश यादव (उम्र 40 वर्ष) के रूप में हुई है।

घटनास्थल पर मृतक के सिर से खून निकला हुआ देखा गया, जिसे देखकर आसपास के लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि, मौत की असली वजह अभी तक सामने नहीं आई है।

पुलिस और FSL टीम कर रही है हर एंगल से जांच

घटना की सूचना मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस के साथ-साथ FSL और डॉग स्क्वाड की विशेष टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

मामले की पुष्टि करते हुए रायपुर डीसीपी (सेंट्रल जोन) तारकेश्वर पटले ने बताया कि लाभांडी इलाके में एक शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। FSL और डॉग स्क्वाड की मदद से हर संभावित एंगल पर बारीकी से जांच की जा रही है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *