रायपुर में बड़ा हंगामा: CM हाउस के गेट पर पुलिस से भिड़ा अज्ञात युवक, सुरक्षाकर्मियों पर किया हमला; वीडियो वायरल

रायपुर (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सुरक्षा और कानून व्यवस्था को चौंकाने वाला मामला सामने आया है। राज्य के मुख्यमंत्री निवास (CM House) के बाहर आज सुबह उस वक्त अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब एक अज्ञात युवक ने जमकर हाई-वोल्टेज ड्रामा किया। युवक ने न सिर्फ सीएम हाउस में घुसने की जबरन कोशिश की, बल्कि रोकने पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से भिड़ गया और उन पर हमला भी कर दिया। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

CM हाउस के अंदर घुसने की कर रहा था जिद

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वीआईपी इलाके की है। बताया जा रहा है कि एक संदिग्ध युवक अचानक सीएम हाउस के मुख्य गेट तक पहुंच गया और अंदर जबरन प्रवेश करने की कोशिश करने लगा।

वहां तैनात सुरक्षा में मौजूद डायल 112 की टीम और पुलिसकर्मियों ने जब उसे रोका और पीछे हटने को कहा, तो वह आग बबूला हो गया। युवक ने आवेश में आकर पुलिसर्किमयों पर ही हमला बोल दिया।

पुलिस ने की सख्त कार्रवाई, हिरासत में लिया गया युवक

स्थिति को बेकाबू होते देख और सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस को तुरंत सख्त कदम उठाना पड़ा। पुलिस ने आरोपी युवक को काबू में करने के लिए बल प्रयोग (लाठी भांजने) का भी सहारा लिया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने युवक को दबोच लिया और तुरंत हिरासत में लेकर थाने ले आई।

फिलहाल सिविल लाइन थाने की पुलिस हिरासत में लिए गए युवक से कड़ाई से पूछताछ कर रही है। वह ऐसा क्यों कर रहा था और उसकी मानसिक स्थिति कैसी है, इन तमाम पहलुओं की जांच की जा रही है।

वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *