सुकमा के जंगलों में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी: 8 किलो के दो टिफिन बम

सुकमा (छत्तीसगढ़) : छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सुरक्षाबलों को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है सुकमा जिले के कोंटा थाना क्षेत्र अंतर्गत घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच चलाए गए एक संयुक्त सर्चिंग अभियान के दौरान जवानों ने नक्सलियों के एक गुप्त डंप का पर्दाफाश किया है मौके से 8 किलो के दो शक्तिशाली टिफिन बम समेत भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद किया गया है

आत्मसमर्पित नक्सलियों के इनपुट पर कार्रवाई
मिली जानकारी के अनुसार हाल ही में मुख्यधारा में लौटे आत्मसमर्पित नक्सलियों से पुलिस को गुप्त इनपुट मिले थे इसी सटीक सूचना के आधार पर रविवार सुबह करीब 11 बजे जिला बल ,DRG और बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम ने ग्राम बेलपोच्चा से गोमपाड़ जाने वाले मार्ग के आसपास के पहाड़ी और जंगली इलाकों में सर्चिंग अभियान शुरू किया

मौके से क्या – क्या हुआ बरामद ?
गहन छानबीन के दौरान पहाड़ियों के बीच नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया डंप सुरक्षाबलों के हाथ लग गया
बम निरोधक दस्ते (BDS) की मदद से पूरे इलाके को सुरक्षित करते हुए निम्नलिखित सामग्री जब्त की गई:

टिफिन बम: 5 किलो और 3 किलो वजन के 2 शक्तिशाली टिफिन बम।

विस्फोटक सामग्री: 17 जिलेटिन छड़ें, 10 डिटोनेटर, 4 बंडल कोडेक्स वायर, और 1 बंडल फ्यूज वायर।

अन्य सामग्री: 3 बंडल बिजली का तार, 2 स्टील टिफिन, 2 प्लास्टिक डस्टबिन, 1 बैटरी और नक्सलियों के दैनिक उपयोग का सामान।

बड़ा हादसा टला
बीडीएस की टीम ने सूझबूझ दिखाते हुए दोनों टिफिन बमों को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें निष्क्रिय करने की कार्रवाई की और सुरक्षा अधिकारियों का मानना है कि इस बारूद का इस्तेमाल जवानों या आम नागरिकों को नुकसान पहुंचाने के लिए किया जाना था और जिसे समय रहते नाकाम कर दिया गया है फिलहाल क्षेत्र में जवानों द्वारा गहन तलाशी अभियान जारी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *