पांचवीं की छात्रा से शादी कर रहा था 35 साल का शख्स, अचानक पहुंच गई पुलिस, फिर…

बिहार की राजधानी पटना से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। फुलवारीशरीफ में पांचवीं की एक छात्रा के साथ 35 साल के शख्स की पांचवीं की छात्रा से शादी हो रही थी। मेहंदी की रस्म हो गई थी। एक दिन बाद बारात आने वाली थी। मगर सात फेरों से पहले ही पुलिस वहां पहुंच गई और शादी रुकवा दी। दुल्हन की उम्र महज 12 साल थी। आरोप है कि दूल्हा पक्ष के लोग जबरन बच्ची के परिवार पर बाल विवाह का दबाव बना रहे थे।य

यह शादी शनिवार 16 नवंबर को होने वाली थी। महिला पुलिस थाने के हस्तक्षेप के बाद इसे रुकवा दिया गया। लड़की की बहन ने थाने में लिखित शिकायत दी थी। इसके बाद महिला पुलिस तुरंत बच्ची के घर पहुंची और शादी रुकवाई। बच्ची का घर पटना के फुलवारीशरीफ में है।

बच्ची की बड़ी बहन ने आरोप लगाया है कि लड़का जबरन उनके घर पहुंच गया। वह बीते 15 दिनों से यहीं पर रह रहा है। वह लड़की वालों को डरा-धमका रहा था। महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि लड़की के माता-पिता से बॉन्ड भरवाया गया है कि जब तक बच्ची बालिग नहीं होगी, तब तक शादी नहीं करेंगे।

अब तक हुई पुलिसिया जांच में पता चला है कि सबसे पहले बच्ची की बड़ी बहन से लड़के की शादी तय हुई थी। लेकिन बड़ी बहन ने प्रेम-विवाह कर लिया। इसके बाद लड़का पक्ष ने उसकी छोटी बहन से ही शादी करा देने का प्रस्ताव रखा। फिर शादी की तारीख तय की गई। अगर समय रहते पुलिस नहीं पहुंचती तो कक्षा 5 में पढ़ने वाली बच्ची की शादी करवा दी जाती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *