दो बार कैंसर, किडनी फेल और शुगर के बावजूद 80 साल की अरुणा ईरानी हैं फिट, जानें उनके स्वास्थ्य राज़

एक्ट्रेस अरुणा ईरानी ने एक रीसेंट इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्हें दो बार ब्रेस्ट कैंसर हो चुका है। दोनों किडनीज फेल हो चुकी हैं। इसके बाद भी वह फिट हैं। अरुणा की उम्र 80 साल है और देखने में उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। अरुणा ईरानी की लाइफस्टाइल में कुछ ऐसी चीजें शामिल हैं जो लंबी उम्र के लिए बेहद जरूरी हैं। यहां जानें उनका रूटीन।
नहीं करवाया था कीमो

अरुणा ईरानी ने लहरें रेट्रो से बातचीत में बताया कि उन्हें दो बार ब्रेस्ट कैंसर हो चुका है। पहली बार तो उन्होंने लंप फील होने पर गांठ निकलवा दी और कीमो थेरपी नहीं करवाई थी। फिर दोबारा कोविड के वक्त उन्हें फिर से कैंसर हुआ और उन्होंने कीमो लिया। अब वह ठीक हैं।
किडनी फेल पर फिट

इतना ही नहीं अरुणा ने बताया कि उनकी दोनों किडनी फेल हो चुकी हैं। इसके लिए उन्होंने कोई प्रोसीजर (ट्रांसप्लांट वगैरह) नहीं करवाया वह फिर भी फिट हैं। अरुणा ईरानी को डायबिटीज भी है।
टहलना है सबसे जरूरी

अरुणा ईरानी एक पुराने इंटरव्यू में बता चुकी हैं कि रोजाना सुबह वह एक घंटा टहलती जरूर हैं। वह कहीं भी हों पर अपनी वॉक के साथ कोई समझौता नहीं करतीं। वह योगा, मेडिटेशन (ध्यान) और प्राणायाम जरूर करती हैं।
नहीं खाती हैं रात का खाना

खाने के बारे में अरुणा ईरानी ने बताया था कि वह दिन के समय ठीक से खाना खाती हैं। उनके खाना बैलेंस होता है, जिसमें हरा सलाद जरूर होता है। वह एक बार में ज्यादा न खाकर कुछ-कुछ समय के बाद खाती हैं। लंच अच्छी तरह करती हैं लेकिन डिनर नहीं करतीं। वह दिन में फ्रूट्स और नट्स भी लेती हैं।
लौकी का जूस

अरुणा ईरानी ने बताया था कि वह शाम के वक्त लौकी का जूस, सेब, छाछ या दूध ले लेती हैं। महीने में दो बार ही पूरा डिनर करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *