आप जैसा कोई’ नेटफ्लिक्स पर इस दिन होगी रिलीज, आर माधवन और फातिमा सना शेख की जोड़ी का है खास जादू

एक्टर आर माधवन और फातिमा सना शेख जल्द ही नेटफ्लिक्स की नई फिल्म ‘आप जैसा कोई’ में नजर आने वाले हैं. फिल्म का फर्स्ट लुक पहले ही आया गया था, जिसके बाद अब मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है. ये जोड़ी पहली बार साथ नजर आने वाली है.

नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि फिल्म मीनाक्षी सुंदरेश्वर के डायरेक्टर विवेक सोनी ही इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं. ‘आप जैसा कोई’ में फातिमा सना शेख मिस बॉस के किरदार में दिखने वाली हैं. वहीं, आर माधवन एक सीधे शरीफ अंदाज में दिकाई दे रहे हैं.

कब रिलीज होगी फिल्म

नेटफ्लिक्स द्वारा हाल ही में शेयर किए गए फिल्म ‘आप जैसा कोई’ के पोस्टर में रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. ये फिल्म अगले महीने 11 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है. सामने आए पोस्टर में फातिमा सना शेख और आर माधवन एक बेंच पर बैठे दिख रहे हैं. नीली साड़ी में एक्ट्रेस और नीली शर्ट में दिख रहे एक्टर एक दुसरे को देखकर मुस्कुरा रहे हैं.

बता दें कि 11 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली फिल्म ‘आप जैसा कोई’ से 33 साल की फातिमा सना शेख और 55 साल के आर माधवन पहली बार साथ नजर आने वाले हैं. दोनों के बीच 22 साल का अंतर है. अब देखना ये होगा की ऑनस्क्रीन इस कपल की केमिस्ट्री कैसी रहेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *