आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद रहे राघव चड्ढा समेत संदीप पाठक और अशोक मित्तल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए है। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की और भाजपा में आधिकारिक रूप से शामिल हुए। इस मौके पर नितिन नबीन ने सभी को फूलों को लड्डू खिलाकर स्वागत भी किया।
आम आदमी पार्टी में पड़ी बड़ी टूट के बाद पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल का पहला रिएक्शन सामने आया है। अरविंद केजरीवाल ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है। इस पोस्ट में लिखा, “बीजेपी ने फिर से पंजाबियों के साथ किया धक्का।”
भले ही पोस्ट छोटा हो लेकिन इसके मायने काफी बड़े है। आम आदमी पार्टी से राज्यसभा में कुल 10 सांसद है। इनमें से 3 सांसदों ने भाजपा ज्वाइन कर ली है और दावा किया है कि दो-तिहाई सांसद पार्टी छोड़ने वाले है। इसका पार्टी पर बहुत बड़ा असर पड़ेगा। राघव चड्ढा ने कहा था कि आम आदमी पार्टी के लगभग दो-तिहाई राज्यसभा सांसदों ने पार्टी छोड़ दी है और वे एक गुट के तौर पर भाजपा में शामिल होंगे।
इस पर चंडीगढ़ में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का भी बड़ा बयान सामने आया है। आम आदमी पार्टी (AAP) में पड़ी फूट पर उन्होंने कहा, “ये 6–7 लोग जो गए हैं, वे पंजाब के नहीं हैं। ये लोग पंजाबियों के गद्दार हैं। उन्हें सीटें मिलीं, उन्हें वोट मांगने की भी जरूरत नहीं पड़ी। उन्हें सड़कों पर नहीं उतरना पड़ा, न ही लोगों के मुद्दों पर बोलना पड़ा। वे वहां सिर्फ़ खुद को बचाने के लिए गए थे। अब वहां भी उनके लिए कोई जगह नहीं है, क्योंकि वे भाजपा के साथ हैं। वे बस रंग-रोगन करते हैं और छोड़ देते हैं।”
राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के दो-तिहाई सांसदों के भाजपा में शामिल होने की घोषणा पर, पंजाब के CM भगवंत मान बोले, “भाजपा जिस भी पार्टी से गठबंधन करती है, उसे खत्म कर देती है। पंजाब के लोग पूरे दिल से मेरा समर्थन करते हैं। उन्हें पंजाब के विकास से दिक्कत है।”
राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के 2/3 सांसदों के भाजपा में शामिल होने की घोषणा पर, पंजाब के CM भगवंत मान कहते हैं, “वे सात सांसद जो भाजपा में शामिल हो रहे हैं, वे पंजाब का प्रतिनिधित्व नहीं करते; वे गद्दार हैं। उन्हें भाजपा में भी कुछ नहीं मिलेगा।”
पंजाब के CM भगवंत मान ने बीजेपी को वॉशिंग मशीन बताया और शरद पवार की एनसीपी और बालासाहेब की शिवसेना का उदाहरण देते हुए कहा भाजपा ने पंजाब के साथ धोखा किया है। वही ‘वॉशिंग मशीन’ शरद पवार की पार्टी, शिवसेना (UBT), कांग्रेस के साथ भी इस्तेमाल की गई। पंजाब में भाजपा का कोई जनाधार नहीं है।