नशा निरोध रायपुर
रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की
रायपुर, 16 मई 2026:
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत करीब 5.65 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थों का विधिवत नष्टीकरण किया। यह कार्रवाई जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति की निगरानी में सिलतरा स्थित M/S SMS Watergrace Enviroprotect Pvt. Ltd. में संपन्न हुई।
पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई की अध्यक्षता पुलिस उपायुक्त (मध्य जोन) आईपीएस उमेश प्रसाद गुप्ता ने की।
नष्ट किए गए मादक पदार्थों का विवरण
- 97 मामलों में जब्त मादक पदार्थों का नष्टीकरण किया गया।
- गांजा: 65 मामलों में लगभग 494 किलोग्राम
- चरस: 5 मामलों में 11.217 किलोग्राम
- ब्राउन शुगर: 2 मामलों में 31.95 ग्राम
- एमडीएमए ड्रग्स: 2 मामलों में 24.24 ग्राम
- कोकेन: 1 मामले में 8.19 ग्राम
- कैप्सूल और टैबलेट: 22 मामलों में 11,964
नष्टिकरण पूरी तरह पर्यावरणीय मानकों और कानूनी प्रक्रिया के अनुसार किया गया।
कार्रवाई की खास बातें
- दस्तावेजीकरण और वीडियोग्राफी के जरिए पारदर्शिता सुनिश्चित की गई।
- नशे के खिलाफ यह कार्रवाई केवल गिरफ्तारी तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे अवैध नेटवर्क को खत्म करने की दिशा में है।
- पुलिस ने PIT-NDPS एक्ट के तहत आदतन अपराधियों और तस्करों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की।
- फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन के जरिए आरोपियों के अवैध आर्थिक नेटवर्क पर भी कार्रवाई की जा रही है।
नशामुक्त समाज के लिए प्रयास
- नष्ट किए गए मादक पदार्थों का समयबद्ध नष्टीकरण नशे के खिलाफ अभियान का अहम हिस्सा है।
- लक्ष्य केवल अपराधियों को जेल भेजना नहीं, बल्कि नशे के पूरे तंत्र को कमजोर करना है।
- रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने कहा कि भविष्य में भी कठोर और सतत कार्रवाई जारी रहेगी।
- उद्देश्य: शहर में सुरक्षित और नशामुक्त माहौल बनाना।