Bilaspur Crime News: सिरगिट्टी में रिश्तों का कत्ल, मना करने पर छोटे भाई ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट

बिलासपुर ( छत्तीसगढ़ ) जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र से रिश्तों को तार तार कर देने वाला एक दर्दनाक मामला सामने आया है रक्षाबंधन पर्व के ठीक दूसरे दिन एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं ,जब मामूली बात पर हुए विवाद में छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की निर्मम हत्या कर दी।इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और गांव में दहशत का माहौल है

गाली गलौज से शुरू हुआ था विवाद
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,
वारदात के समय दोनों भाई अत्यधिक शराब के नशे में धुत थे और इसी दौरान छोटा भाई अपने भांजे के साथ किसी बात को लेकर गाली गलौज करने लगा।बड़े भाई ने जब उसे ऐसा करने से मना किया और समझाने का प्रयास किया तो दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गईऔर देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि छोटा भाई आपा खो बैठा

सब्बल से किया जानलेवा हमला

आवेश में आकर छोटे भाई ने घर में रखा लोहे का सब्बल उठा लिया और बड़े भाई पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
सिर और शरीर पर गंभीर चोट लगने के कारण बड़ा भाई मौके पर ही खून से लथपथ होकर गिर पड़ा और उसने दम तोड़ दिया और घटना के बाद घर में चीख पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गए

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही सिरगिट्टी थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं, त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस फिलहाल हत्या में इस्तेमाल हथियार को जब्त कर आगे की वैधानिक कार्रवाई और मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *