आ सकती है BJP कैंडिडेट लिस्‍ट, सपा-कांग्रेस की बात हो सकती है फाइनल

यूपी उपचुनाव के लिए भाजपा आज अपने उम्‍मीदवारों की सूची जारी कर सकती है। पिछले दो दिन से सूची जल्‍द जारी होने की संभावना जताई जा रही है। इस बीच कल खबर आई कि बीजेपी की सहयोगी निषाद पार्टी के सर्वेसर्वा डा. संजय निषाद ने दिल्‍ली में बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है। कहा जा रहा है कि बीजेपी रालोद और निषाद पार्टी को एक-एक सीट दे सकती है।

उधर, उपचुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर सपा और कांग्रेस की बात भी आज फाइनल हो सकती है। कांग्रेस के साथ सीटों के बंटवारे पर समाजवादी पार्टी यूपी में नर्म रुख अपनाने को तैयार हो गई दिखती है, लेकिन महाराष्ट्र में उसने अपना रुख सख्त रखने के संकेत दिए हैं। वह वहां सीटों की संख्या के मामले में ज्यादा पीछे हटने को लेकर तैयार नहीं है। यूपी उपचुनाव में सीटों को लेकर कांग्रेस की खिन्नता को देखते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक सीट और छोड़ने का संकेत दिया है। दो सीट के अलावा सपा अब कांग्रेस को फूलपुर सीट दे सकती है। बता दें कि यूपी नौ विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लि 13 नवम्‍बर को मतदान होना है। 25 अक्‍टूबर नामांकन की अंतिम तारीख है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *